भरतकुंड के ऐतिहासिक सरोवर में डूबे किशोर का शव बरामद -पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंपा

0
426

 

मसौधा। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के पौराणिक भरतकुंड के ऐतिहासिक सरोवर में 24 घंटे पूर्व डूबे किशोर का शव बुधवार दोपहर 2:30 बजे उतराता हुआ पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
मामले में पूराकलंदर निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर तारून थाना क्षेत्र के मीतनपुर गांव निवासी राजबली का 16 वर्षीय बेटा संतोष कुमार गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होकर भरतकुंड स्थित श्मशान घाट पर आया हुआ था।सरोवर में स्नान करने के दौरान सरोवर में डूब गया था। गोताखोरों के काफी प्रयास के बाद भी देर शाम तक शव बरामद नहीं हो पाया था। 24 घंटे बाद बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे संतोष कुमार का शव सरोवर में उतरता हुआ पाया गया। शव का पंचनामा कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here