बनघुसरा में बड़े किसान गोष्ठी का किया गया आयोजन, वहीं किसानों का किया गया सम्मान

0
481

 

 

Up gonda उत्तर प्रदेश गोण्डा जिले के ब्लाक वज़ीरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत बनघुसरा में कृष्ण प्रताप सिंह के यहां एक बड़े किसान गोष्ठी का किया गया आयोजन। जिसमें सबसे अधिक किसानों ने महिको का धान धनंजय गोल्ड देखा और उसके उत्पादन से किसानों में खुशी का माहौल देखने को मिला। अक्टूबर के समय में अधिक वर्षा के कारण किसानों को वहां दूसरे धानो में गिरने की वजह से काफी नुकसान हुआ है तो वहीं धनंजय गोल्ड धान लगाने वाले किसानों को अधिक उपज के साथ-साथ गिरने की भी शिकायत कम है। इसी गांव के कृष्ण प्रताप सिंह जी इस बार 5 एकड़ खेत में धनंजय गोल्ड धान लगाएं हैं और काफी खुश हैं कृष्ण प्रताप सिंह जी के धान को देखकर गांव व क्षेत्र के और भी किसान अब इसी धान को लगाने की सोच रहे हैं ताकि कृष्ण प्रताप जी की तरह इनको भी खेती का पूर्ण लाभ मिले।
इस मौके पर कंपनी प्रतिनिधि RBM श्री अभय प्रताप सिंह , TBM आशीष सिंह, व्यवस्थापक-अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, किसान एडवाइजर शंकर सिंह, मनीष शुक्ला, सत्य प्रकाश शुक्ला, सैकड़ों किसान मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here