प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच विवाद पर ब्लॉक मुख्यालय रुपईडीह पर चलीं लाठी-डंडे कई घायल

0
1449
Spread the love

रिपोर्ट राहुल तिवारी

गोण्डा/ रुपईडीह। ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को गौनरिया के प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच घंटों चली लाठियां। जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार कराते हुए दोनों पक्षों को थाने पर ले गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू की।
खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौनरिया के पूर्व प्रधान हरि शंकर अवस्थी वह पूर्व प्रधान राजाराम अवस्थी के बीच चुनाव के बाद से ही कार्य के भुगतान को लेकर विवाद चल रहा था पूर्व प्रधान राजाराम एवं अवस्थी एवं हीरालाल ने गांव में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री के कार्य न करने फर्जी अंकपत्र लगाकर नौकरी करने तथा अभिलेख अपने कब्जे में रखे रहने का आरोप लगाते हुए बाल विकास परियोजना में शिकायत की थी कार्रवाई की जानकारी करने के लिए विभाग में गए हुए थे तो वही आंगनबाड़ी कार्यकत्री ग्राम प्रधान हरिशंकर अवस्थी की भाभी होने के नाते वह भी शिकायत के संबंध में जानकारी करने के लिए गए हुए थे वहीं पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई कर्मचारियों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर कार्यालय से भेजें जिस पर दोनों पक्षों के लोगों ने अपने अपने समर्थकों को फोन कर निपट लेने के लिए बुलाया जिस पर पूर्व प्रधान राजाराम अवस्थी के पक्ष के लोगों ने वेल्लोर ओवर व टेंपो से लाठी-डंडों से लैस होकर ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे और प्रधान व उनके समर्थकों पर हमला कर दिया। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार कराते हुए दोनों पक्षों के लोगों को थाने पर ले गई पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। थानाध्यक्ष कौडिया मदन लाल गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है तथा मामले की जांच व पर शुरू की गई।

बॉक्स

प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच हुए मारपीट में कौड़ियां पुलिस ने प्रथम पक्ष हीरालाल के शिकायत पत्र पर ग्राम प्रधान हरिशंकर अवस्थी, विजय शंकर, उमाशंकर , अभिषेक शंकर तथा दूसरे पक्ष उमाशंकर के शिकायत पत्र पर पूर्व प्रधान राजाराम, हीरालाल, विद्या प्रकाश व विष्णु प्रताप के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए प्रथम पक्ष के घायल विजय शंकर उम्र 30 वर्ष, उमाशंकर उम्र 25 वर्ष पुत्र धर्मराज अवस्थी तथा दूसरे पक्ष हीरालाल उम्र 36 वर्ष, राजाराम उम्र 40 वर्ष पुत्र राममूर्ति अवस्थी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां पर तैनात चिकित्सक डा सुरेश प्रजापति ने चिकित्सीय परीक्षण कर विजय शंकर व उमा शंकर को सिटी स्कैन तथा हीरालाल को एक्स-रे के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here