करनैलगंज(गोंडा)। न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली करनैलगंज की न्याय पंचायत सरैया के कम्पोजिट विद्यालय रामपुर टेपरा से निकाली गई। यह रैली ग्राम पंचायत के कई मजरों से होती हुई विद्यालय में आकर समाप्त हुई। बच्चो ने बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया, उन्हेंने अभियान से सम्बंधित ‘मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चल कर नाम लिखाओ” लड़की लड़का एक सामान, यही है संकल्प अभियान। दीप से दीप जलाएंगे, साक्षर देश बनाएंगे” आदि नारे बच्चो ने लगाए। नोडल संकुल प्रभारी नवीन प्रवेश अभियान गजाधर सिंह ने सभी ग्राम वासियो का आह्वान किया कि अपने बच्चो का प्रवेश बिना समय गवाएं परिषदीय विद्यालय में कराएं। जिससे सरकार से मिलने वाली सुविधाएं समय से मिल सके। पढ़ाई शुरू हो गयी है। इस अवसर पर संकुल शिक्षक यशपाल सिंह, शमीम मोहम्मद, नरेंद्र शर्मा, प्रधानाध्यापक शिवगोपाल चौबे, धर्मेंद्र कुमार, प्रवीन बघेल, मनुआ त्रिपाठी, राजेश कुमार, चरणजीत, अलोक सिंह, शिवानंद यादव, प्रमोद वाजपेयी, गौरव श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।