दो पक्षों में खूनी संघर्ष एक की मौत दो की हालत गंभीर

0
319

इलाज के दौरान एक की मौत दो की हालत अभी गंभीर

-थाना पूराकलंदर के फिरोजपुर गांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुआ था संघर्ष

मसौधा। पूरा कलंदरथाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में 6 गंभीर घायलों में शनिवार सुबह इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दो की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने नामजद 10 आरोपियों में दो को गिरफ्तार कर लिया है। तथा कड़ी निगरानी रखने के लिए पुलिस की गश्त गांव में तेज कर दी गई है।
बता दें कि पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच गुरुवार को संघर्ष हुआ था। घटना में ज्ञानेंद्र सिंह वीपेंद्र सिंह उर्फ मोहित सिंह अमरेंद्र सिंह सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मसौधा भिजवाया गया था। जहां से 3 का प्राथमिक उपचार कराकर घर भिजवाया गया।जबकि अन्य तीन की हालत गंभीर होते देख जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया था। जिसमें वीपेंद्र सिंह उर्फ मोहित सिंह 32वर्ष की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़िता विमला देवी ने जरिये तहरीर पूराकलंदर थाने में घर में घुसकर मारने तथा जानलेवा हमला करने के मामले में विपक्षी बृजेंद्र कुमार सिंह, सुरेश सिंह सहित 10 लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस ने नामजद आरोपियों में सुरेश सिंह पुत्र स्वर्गीय तपेश्वरी सिंह व राकेश सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी फिरोजपुर थाना पुरा कलंदर जनपद अयोध्या को शुक्रवार शाम मसौधा बाजार के तिराहे से गिरफ्तार कर लिया था।
मामले में पूरा कलंदर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह का कहना है कि पीड़िता विमला सिंह की तहरीर पर सुरेश सिंह राकेश सिंह सहित 10 नामजद आरोपियों के विरुद्ध धारा 147,148,149,323,324,452,504,307 की रिपोर्ट दर्ज है। जिसमें शुक्रवार सायंकाल नामजद आरोपियों में सुरेश सिंह व राकेश सिंह को मारपीट में प्रयुक्त लकड़ी के डंडे के साथ मसौधा बाजार के निकट से गिरफ्तार किया गया है। वहीं शनिवार सुबह इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल वीपेंद्र सिंह उर्फ मोहित सिंह 32 वर्ष की मौत हो गई । मामले की जांच के साथ अन्य आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here