मसौधा। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या- प्रयागराज हाईवे पर फसल अनुसंधान केंद्र मसौधा के निकट तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ही बाइक पर सवार दो होमगार्डों को कुचल दिया। घटना में दोनों होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पूरा कलंदर पुलिस ने दोनों होमगार्ड को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
पता चला है कि होमगार्ड रमाकांत पांडे निवासी बिहारीपुर थाना पूराकलंदर व राम शंकर पांडे निवासी मशीनिया थाना कैंट जनपद अयोध्या। दोनों होमगार्ड एक ही बाइक पर सवार होकर पूरा कलंदर थाने में बीती शनिवार रात करीब 9:30 बजे पूरा कलंदर थाने में ड्यूटी करने जा रहे थे। अयोध्या -प्रयागराज हाईवे पर फसल अनुसंधान केंद्र मसौधा के पास पहुंचते ही एकल दिशा में अयोध्या से सुल्तानपुर की ओर तेज रफ्तार जा रही स्कॉर्पियो की चपेट में आने से कुचल उठे। सूचना मिलते ही रात करीब 10 बजे मौके पर पहुंची पूरा कलंदर पुलिस ने दोनों होमगार्डों को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों होम गार्डों की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पूरा कलंदर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह का कहना है की सूचना मिलते ही दोनों घायल होम गार्डों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना कारित स्कार्पियो चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाबत तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।