तहसील परिसर में गंदगी का अंबार वही जिम्मेदार कर रहे नजरअंदाज

0
380

 

 

तहसील परिसर में गंदगी का अंबार वही जिम्मेदार कर रहे नजरअंदाज

करनैलगंज(गोंडा)। तहसील क्षेत्र के सबसे बड़े आला हाकिम जहां बैठते हैं वहां नालों की गंदगी व जलभराव से लोग त्रस्त हैं। करनैलगंज तहसील जहां क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी बैठते हैं उसी के ठीक सामने गन्दगी की भरमार है। तहसील करनैलगंज का मुख्य द्वार जहां से अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता व वादकारी, फरियादी तहसील के अंदर घुसते हैं वहां पर एक नाला है। उस नाले की कई महीनों से सफाई नही हुई। यहां उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार के साथ साथ रजिस्ट्रार व तमाम अधिवक्ता बैठते हैं। क्षेत्र की जनता अधिकारियों के पास फरियाद लेकर आती है। जिसके निस्तारण भी कराया जाता है। मगर तहसील के सामने नगर पालिका परिषद द्वारा बनवाये गए नाले पर शायद अधिकारियों के नजर में नही जा रही है। सफाई के अभाव में नाला जाम होकर बजबजा रहा है। नाले के साथ ही आस पास गंदगी से नाला बजबजा रहा है। इसके जिम्मेदार इस पर ध्यान नही दे रहे हैं। नगर पालिका परिषद करनैलगंज की अधिशाषी अधिकारी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि नगर के नालों की सफाई करने का सम्बंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है। यदि तहसील के सामने के नाले की सफाई नही हुई है, तो उसकी सफाई कराई जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here