डीएम के आदेश पर राधाकुण्ड की सफाई शुरू, होगा कायाकल्प

0
694
Spread the love

 

गोण्डा डीएम डाॅ0 उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर नगर के प्रतिष्ठित राधाकुण्ड की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता की अगुवाई में नगर पालिका की टीम राधाकुण्ड में साफ-सफाई का काम कर रही है।
जिलाधिकारी डाॅ0 उज्ज्वल कुमार ने प्रभारी अधिकारी नगर पालिका/नगर मजिस्ट्रेट तथा ईओ को निर्देश दिए हैं कि वे अभियान चलाकर राधाकुण्ड की सफाई कराकर उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में राधाकुण्ड के सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा जिसके लिए वृहद योजना बनाई जाएगी।
इसके अलावा सभी नगर निकायों में अभियान चलाकर सफाई कराने व यथासम्भव ओपन जिम, पार्क आदि विकसित करने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। संचारी रोगों से बचाव को लेकर नगर निकाय क्षेत्रों में फागिंग का कार्य भी रोस्टर के अनुसार कराए जाने के निर्देश दिए हैं। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में सभी ईओ को सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here