जन्माष्टमी पर बिखेरे सौहार्द्य के रंग

0
684
Spread the love

 

गोण्डा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर विद्यालय प्रांगड़ में बच्चों ने अपनी प्रतिभाएं दिखाईं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्ही हबीबा, अदीबा, नव्या भारती, राधा, इनाया ने राधिका के परिधान पहनकर लोगों का मन मोहा तो प्राश्री, आर्यवीर, अक्षत और यशस्वी ने श्रीकृष्ण बनकर खूब लुभाया।
न्यू इंदिरानगर कालोनी स्थित वाणी विद्या मंदिर स्कूल में फैंसी ड्रेस, डांस और रंग भरो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। डांस में व्याख्या श्रीवास्तव की कृष्ण की भूमिका और यशोदा की भूमिका में महिमा के नृत्य अभिनय को काफी सराहा गया। नेहा भारती, सामिया, कायनात, हमीरा, रिंकी, वैष्णवी, श्रेष्ठा, कल्याणी, लक्ष्मी ने भी प्रतिभाग किया। रंग भरो प्रतियोगिता में दिव्यांशी, रत्नेश शुक्ला, हुसैन, कायनात, वैष्णवी और अमायरा फातिमा ने अपने अपने संवर्गों में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रबंधक पदमा श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापिका पूजा श्रीवास्तव, सलमान, सोनम, मंजू सिंह, आयुष, सीमा पांडे व अन्य ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here