घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

0
289

घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

मसौधा। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के पश्चिमी इलाके के मोइया कपूरपुर गांव में मंगलवार दोपहर 2 बजे घर के अंदर सीमेंट की चद्दर की छत के कमरे में लोहे की रॉड के सहारे 30 वर्षीय विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। मौके पर पहुंची पूरा कलंदर पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। फिलहाल पुलिस घटना को आत्महत्या का मामला मान रही है।जबकि ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
पता चला है कि थाना क्षेत्र के मोइया कपूर पुर निवासी स्वर्गीय राम लौट की 30 वर्षीय पुत्री राम लली की शादी आज से करीब 8 वर्ष पूर्व रौनाही थाने के बगल के गांव में हुई थी। पिता राम लौट के मरने के बाद माता की सेवा करने के लिए राम लली मायके में ही ज्यादा समय बिता रही थी। मंगलवार दोपहर 2 बजे घर से सटा हुआ सीमेंट की चद्दर की छत से बने एक कमरे में लोहे की रॉड के सहारे विवाहिता राम लली का लटकता हुआ शव देखा गया। मौका ए वारदात पर आलम यह था कि फांसी के फंदे के सहारे युवती के शव को लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में तरह – तरह की चर्चायें शुरू हो गई।सूचना पूरा कलंदर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पूरा कलंदर पुलिस ने शव को उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजवाया है। मामले में पूराकलंदर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। राम लली की शादी आज से 8 वर्ष पूर्व उसके पिता राम लौट ने रौनाही थाने के बगल के एक गांव में किया था।राम लली का पति गांव में खेती किसानी करता है। जबकि उसकी पत्नी राम लली जो कि एक बालिका की मां भी है मायके में रह करके अपनी मां की सेवा में लगी हुई थी। आज मंगलवार दोपहर 2:00 बजे घर के बगल सीमेंट के चद्दर की छत के नीचे लोहे की रॉड के सहारे राम लली का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया है। शव को उतरवाकर पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। घटना के बाबत अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here