गोंडा दुर्गा अष्टमी के दिन 11000 कन्याओं का पूजन कर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में गोंडा जिला अधिकारी नेहा शर्मा

0
396

गोंडा जहां एक तरफ नवरात्रि में दुर्गा महाष्टमी के दिन पूरे प्रदेश में धूमधाम से दुर्गा अष्टमी का त्यौहार मनाया जाएगा। तो वहीं दूसरी तरफ गोंडा जिले में दुर्गा अष्टमी के दिन 11000 कन्याओं का शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत कन्या पूजन करके लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया जाएगा। साथ ही 9 अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को भी मां दुर्गा की 9 रूपों की तरह पूजा जाएगा उनके कार्य के लिए नवदेवी सम्मान से भी सम्मानित किया जाएगा। ये कार्यक्रम सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में अब तक का सबसे बड़ा कन्या पूजन समारोह होगा। जिसकी तैयारी आज से शुरू कर दी गई है। गोंडा डीएम नेहा शर्मा जिले भर के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठकर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। यह कार्यक्रम जिले के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में 22 अक्टूबर को आयोजित किया गया है। जहां पर जिले के कोने-कोने से आई पिछड़े, आदिवासी और वनटांगिया के अलावा सभी वर्गों की 11000 कन्याएं शामिल रहेंगी कन्याओं के बैठने के लिए 100 पंक्तियां बनाई जा रही है। जहां रिकॉर्ड संख्या में कन्याएं बैठेंगे और उनका पूजन करके रिकॉर्ड बनाते हुए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया जाएगा।

ये शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज है जहां पर 22 अक्टूबर को रिकॉर्ड संख्या में कन्याओं का पूजन करके लिम्का बुक का रिकॉर्ड में गोंडा जिले का नाम दर्ज कराया जाएगा। शक्ति वंदन कार्यक्रम का नाम दिया गया है जिसके तहत 11000 कन्याओं का पूजन किया जाएगा और इस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर के जिले के हजारों की संख्या में सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जहां आज से ही कार्यक्रम के तैयारी की शुरुआत कर दी गई है और शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के मैदान की साफ सफाई कराई जा रही है साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी लगाया गया है विद्युत की व्यवस्था को लेकर और सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है। दरअसल हिमाचल प्रदेश में 9 मार्च साल 2019 को महाशिवरात्रि के दिन हिमाचल प्रदेश के मंडी में 1008 कन्याओं का पूजन कर रिकॉर्ड बनाया गया था। इसी तर्ज पर अब गोंडा में भी कन्या पूजन कार्यक्रम किया जा रहा है।

वही गोंडा जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना और भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम चल रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत 11000 कन्याओं का पूजन किया जाएगा शक्ति वंदन नाम से हम लोग यह कार्यक्रम कर रहे हैं। इसमें हमारे परिषदीय स्कूल की बालिकाएं और ऐसे जो सुदूर क्षेत्र हैं जहां ग्रामीण अंचल हैं वहां से उन सभी बालिकाओं को आमंत्रित किया जाएगा और जो प्रदेश स्तर की योजनाएं बालिकाओं के लिए कन्याओं के लिए उनके स्वावलंबन और उनके संवर्धन में हितकारी योजनाएं जो हैं। उसके तत्वाधान में जो है यह हम लोग कार्यक्रम कर रहे हैं। साथ-साथ में जो उत्कर्ष कार्य करने वाली महिलाएं हैं अलग-अलग नोट क्षेत्र हम लोगों ने आईडेंटिफाई किए हैं। जैसे कृषि के क्षेत्र में उद्यमिता के क्षेत्र में या शिक्षक के क्षेत्र में तो इस तरीके से अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हैं उनका नौ देवी सम्मान सम्मान से समानित किया जाएगा। वन टांगिया क्षेत्र में रहने वाली कन्याओं को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। जिला प्रशासन इस बात को लेकर प्रयासरत है कि यह पूरा आयोजन लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो क्योंकि इससे पहले हिमाचल प्रदेश में इस तरह का एक आयोजन हुआ था जिसमें उपस्थित कन्याओं की गिनती यहां से बहुत कम थी और वह लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। हम उससे ज्यादा कन्याओं का पूजन कर रहे हैं रिकॉर्ड संख्या में यहां पर कन्याएं आएंगी और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारी भी यहां पर रहेंगे जो गिनती का सत्यापन कर विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here