गोण्डा पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
दिनांक 27.03.2022 को वादी ताज मोहम्मद उर्फ नग्गू पुत्र स्व0 अब्दुल मजीद नि0 नई बाजार कस्बा करनैलगंज थाना करनैलगंज द्वारा थाने पर सूचना दिया गया था कि पैसे के लेनदेन को लेकर अभियुक्तगण 1. फिरोज पुत्र सिराज 2. सिरताज पुत्र सिराज, 3. सिराज पुत्र अब्दुल मजीद नि0गण नई बाजार कस्बा करनैलगंज थाना करनैलगंज गोण्डा आदि द्वारा वादी के पुत्र सोनू, अब्बास व अरबाज तथा पुत्री हिना के साथ मारपीट की गई थी, जिसमें वादी के पुत्र सोनू को गम्भीर चोटें आई थी। वादी के तहरीर पर थाना करनैलगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। घायल सोनू का इलाज जिला अस्पताल गोण्डा में चल रहा था आज दिनांक 29.03.2022 को सोनू उपरोक्त उम्र 32 वर्ष की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। शव का पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्यवाही को0 नगर पुलिस द्वारा कराया गया। घटना में नामित उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को आज दिनांक 29.03.2022 को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*
01. फिरोज पुत्र सिराज निवासी नई बाजार कस्बा करनैलगंज थाना करनैलगंज गोण्डा।
02. सिरताज पुत्र सिराज निवासी नई बाजार कस्बा करनैलगंज थाना करनैलगंज गोण्डा।
03. सिराज पुत्र अब्दुल मजीद नई बाजार कस्बा करनैलगंज थाना करनैलगंज गोण्डा।
*गिरफ्तार कर्ता टीम*
उ0नि0 दिवाकर मिश्रा मय टीम।