गाजेबाजे के साथ भदरसा में निकली होली बारात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

0
275

गाजेबाजे के साथ भदरसा में निकली होली बारात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

-होली बारातियों ने पांच घंटे में तय की, 500 मीटर की दूरी

 

मसौधा। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भदरसा में शनिवार को सुरक्षा के कड़े़ इंतजामों के बीच होली की बारात निकाली गई। गाजेबाजे के साथ निकली बारात में शामिल सैकड़ों बारातियों ने 500 मीटर की दूरी नाचते- गाते गुलाल उड़ाते पांच घंटे में तय किया। इस बीच बारात का नेतृत्व कर रहे नगर पंचायत भदरसा व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित होली बारात उत्सव कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों लोगों ने एक दूसरे के साथ होली खेली तथा एक दूसरे को गले लगाया। बारात में शामिल व्यापार मंडल के भगवती प्रसाद गुप्ता दयालु, द्रोणाचार्य गुप्ता, प्रशांत जायसवाल, सुनील कुमार गुप्ता,जगदंबा प्रसाद गुप्ता, राज कुमार गुप्ता, सभासद राकेश मिश्र,सभासद अश्वनी कुमार तिवारी, विनोद कुमार तिवारी, अशोक तिवारी, सहित नगर के संभ्रांत लोगों सहित व्यवसाईयों ने एक दूसरे का मुहं मीठा कराया। तत्पश्चात दोपहर एक बजे राम जानकी मंदिर परिसर से लंबे जुलूस के साथ निकली होली बारात फुलवरिया होते हुए नगर के मुख्य मार्ग के रास्ते हनुमान मंदिर पहुंची। लालपुर बड़ा दरवाजा होते हुए नगर पंचायत जीव पुर वार्ड पहुं च कर समारोह में तब्दील हो गई। अबीर गुलाल से सराबोर होली बारात में शामिल लोगों ने जीव पुर में एकता की मिशाल कायम किया।जहां दर्जनों की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी होली बारात में शामिल होकर खुशिया बटोरी। सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले पूरा अंदर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के साथ भदरसा चौकी प्रभारी विनय सिंह सहित भारी मात्रा में पीएसी, पुलिस बल सहित महिलाओं की पुलिस टीम शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here