करनैलगंज(गोंडा)। गांव के दबंगों से त्रस्त एक महिला लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रही है। दबंग उसकी भूमि पर जबरन कब्जा करने में लगे हैं। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम नरायनपुर माझा निवासी गुड़िया ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमे कहा गया है कि वह अपने बैनामा सुदा भूमि में छप्पर आदि रखकर रह रही है। कुछ लोग उसका छप्पर उजाड़कर भूमि को कब्जा करना चाह रहे थे। उसने उप जिलामजिस्ट्रेट के न्यायालय पर वाद प्रस्तुत किया। न्यायालय ने स्थगन आदेश पारित कर 11 मई को सुनवाई के लिये अग्रिम तिथि निर्धारित कर दिया। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी उसकी भूमि को कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। न्यायालय द्वारा पारित किया गया स्थगन आदेश न्यायालय ने खारिज कर दिया है। न्यायालय द्वारा दिये गए आदेश का पालन किया जायेगा।