-
♦️♦️♦️ ⚜🕉⚜ ♦️♦️♦️
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
-
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*
-
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 21 मार्च 2022*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
-
*🇮🇳शक सम्वत-* 1943
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2078
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 08:22 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* स्वाति-21:31 तक
*🌠पश्चात्-* विशाखा
*💫करण-* विष्टि-08:22 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* व्याघात-15:53 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 06:24
*🌄सूर्यास्त-* 18:32
*🌙चन्द्रोदय-* 21:48
*🌛चन्द्रराशि-* तुला-दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:04 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 07:55 से 09:26
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
-
*✍विशेष👉*
-
*_🔅आज सोमवार को 👉 चैत्र बदी तृतीया 08:22 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , कल्पादि 3 , भालचंद्र संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक , यमघण्ट योग 21:31 से सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 08:21 तक , श्री भगवान नारायण जयन्ती , भगवान पार्श्वनाथ जी ज्ञान कल्याण (जैन , चैत्र कृष्ण चतुर्थी ) , छत्रपति शिवाजी जयन्ती ( तिथि के अनुसार ) , विश्व सैन्य दिवस (कन्फर्म नहीं ) , विश्व वन दिवस ( World Planting Day ) , विश्व कविता दिवस , विश्व कठपुतली दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय रंगभेद उन्मूलन दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय नौरोज़ दिवस ( International Nowruz Day ) व World Down Syndrome Day.।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 चैत्र बदी चतुर्थी 06:24 तक पश्चात् पंचमी 28:24 तक , चतुर्थी तिथि का क्षय , राष्ट्रीय (शक ) चैत्र मासारम्भ , संवत् 1944 आरम्भ , श्री जयन्ती , रंग पंचमी , श्री पंचमी , मेला नवचण्डी प्रारम्भ (मेरठ ), मेला गुरु रामराय (देहरादून ) , श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मृति दिवस , बिहार दिवस , विश्व जल सरंक्षण दिवस व International Day of the Seal ( 01 march also , not confirmed).।_*
-
*🎯आज की वाणी👉*
-
🌹
*भक्तं च भजमानं च*
*तवास्मीति च वादिनम्।*
*त्रीनेतांश्छरणं प्राप्तान्*
*विषमेऽपि न संत्यजेत्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३३-६८
*अर्थात्👉*
_भक्त, सेवक तथा मैं आपका ही हूँ, ऐसा कहने वाले -इन तीन प्रकार के शरणागत मनुष्यों को संकट पड़ने पर भी नहीं छोड़ना चाहिए।_
🌹
-
*21 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
-
1349 – जर्मनी के एरफर्ट शहर में ब्लैक डेथ दंगों में तीन हजार यहूदियों का कत्ल कर दिया गया।
1413 – हेनरी पंचम इंग्लैंड के राजा बने।
1791 – अंग्रेजों की सेना ने टीपू सुल्तान को पराजित कर तत्कालीन बंगलौर पर कब्जा किया।
1804 – नेपोलियन ने फ्रांस की नागरिक संहिता को अपनाया।
1836 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है।
1844 – बहाई कैलेंडर की शुरुआत की गई।
1857 – जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसक भूकंप में करीब 170000 लोगों की मौत हो गई।
1858 – प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय सैनिकों ने लखनऊ में आत्मसमर्पण किया।
1887 – मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
1907 – अमेरिका ने होंडुरास पर हमला किया।
1935 – फारसी भाषा वाले देश फारस का नाम बदलकर ईरान किया गया।
1943 – हिटलर पर जानलेवा हमला विफल।
1954 – पहले फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सिर्फ 5 पुरस्कार रखे गए थे, जिसमें दो बीघा जमीन को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। इस फिल्म के निर्देशक बिमल रॉय को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दिलीप कुमार (दाग), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मीना कुमारी (बैजू बावरा) और इसी फिल्म के लिए नौशाद को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार मिला।
1958 – सोवियत संघ ने वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
1960 – दक्षिण अफ्रीका के शहर शार्पविल में गोरी पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से रंगभेद के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे कालों के एक समूह पर गोलियां बरसा कर 69 लोगों को मार डाला।
1971 – भारतीय क्रिकेटर सुनिल गावस्कर ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया।
1975 – तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अनुरोध पर धारा 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की। जो 21 मार्च 1977 तक लगी रही।
1975 – इथोपिया में तीन हजार साल बाद राजतंत्र समाप्त।
1979 – मिस्र की संसद ने इजरायल के साथ शांति समझौते पर सहमति जताई।
2000 – ताइवान की संसद ने चीन के साथ सीधे तौर पर व्यापार और परिवहन पर पिछले 50 सालों से चले आ रहे प्रतिबंध को समाप्त किया।
-
2000 – गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2006 – रूस और चीन ने रक्षा व ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किये।
2008 – मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक जगदीश खट्टर को ‘जेडी पावर एण्ड एसोसिएटेड फाऊंडर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
2008 – वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर महासागर होने के नये साक्ष्य प्राप्त किये।
2019 – जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादी ढेर।
2019 – हरियाणा के हिसार जिले में 50 घंटे बाद 60 फीट गहरे बोरवेल से बाहर निकाला गया 15 माह का नदीम व पानीपत में शुरू हुआ एक करोड़ का इनामी दंगल (21 से 23 मार्च) ।
2019 – इराक में तिगरिस नदी में नाव के पलट जाने से 55 लोगों के मरने की आशंका।
2019 – भारत ने अबूधाबी में सम्पन्न रहे विशेष ओलिम्पिक खेलों में 85 स्वर्ण समेत 368 पदक जीते।
2020 – विश्व स्वास्थ्य़ संगठन के अनुसार दुनियाभर में 2 लाख 75 हजार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि 11 हजार लोगों की मृत्यु हो चुकी व ब्रिटेन में आज से पूर्ण लॉकडाउऩ शुरू हुआ।
2020 – अमेरिका में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने कोरोना वायरस के पहले रैपिड टेस्ट को मंजूरी दी।
2021 – ऑस्ट्रेलिया में सरकार ने न्यू साऊथ वेल्स के एक बड़े हिस्से में भारी वर्षा जारी रहने से प्राकृतिक आपदा की घोषणा की।
*21 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
-
1887 – मानवेन्द्र नाथ राय – वर्तमान शताब्दी के भारतीय दार्शनिकों में क्रान्तिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक।
1906 – थाई सिल्क उद्योग को बचाने वाले अमेरिकी कारोबारी जिम थॉमसन का जन्म हुआ।
1912 – ख़्वाजा खुर्शीद अनवर – प्रसिद्ध संगीतकार थे।
1916 – प्रख्यात शहनाई वादक बिसमिल्लाह खान का जन्म बिहार के डुमरांव में हुआ।
1923 – नटराज रामकृष्ण – भारत के एक नृत्य गुरु थे।
1925 – पीटर ब्रुक – अंग्रेज़ नाटक निर्देशक हैं।
1934 – बूटा सिंह – कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता तथा भूतपूर्व गृहमंत्री थे।
1955 – जेयर बोलसोनारो – ब्राज़ील के 38वें राष्ट्रपति ।
1978 – रानी मुखर्जी, भारतीय अभिनेत्री।
-
*21 मार्च को हुए निधन👉*
-
1827 – दौलतराव शिन्दे, महादजी शिन्दे के भाई तुकोजीराव होल्कर का पौत्र था।
1952 – केशव प्रसाद मिश्र – हिन्दी के प्रमुख साहित्यकारों में से एक।
1999 – ब्रिटिश हास्य अभिनेता एर्नीवाइस का निधन।
2003 – शिवानी, प्रसिद्ध उपन्यासकार।
2009 – मेजर मोहित शर्मा – भारतीय सेन्य अधिकारी थे, जिन्हें मरणोपरांत ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया गया था।
2021 – महान फ़िल्म निर्देशक, लेखक, नाटककार सागर सरहदी का 87-88 साल की उम्र में रात को निधन हुआ।
2021 – नवल एल सादावी – मिस्र की एक नारीवादी लेखिका, कार्यकर्ता, चिकित्सक और मनोचिकित्सक थीं।
-
*21 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
-
🔅 श्री भगवान नारायण जयन्ती ।
🔅 भगवान पार्श्वनाथ जी ज्ञान कल्याण (जैन , चैत्र कृष्ण चतुर्थी ) ।
🔅 छत्रपति शिवाजी जयन्ती ( तिथि के अनुसार )।
🔅 विश्व सैन्य दिवस (कन्फर्म नहीं )।
🔅 विश्व वन दिवस ( World Planting Day )।
🔅 विश्व कविता दिवस।
🔅 विश्व कठपुतली दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय रंगभेद उन्मूलन दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय नौरोज़ दिवस ( International Nowruz Day )।
🔅 World Down Syndrome Day.
-
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*
-
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
-
⚜⚜ 🌴 💎 🌴
-
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 21 मार्च 2022*
-
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको शुभफलो की प्राप्ति कराएगा। महिलाये आज कार्य क्षेत्र पर ज्यादा प्रभावशाली रहेंगी। आज आप जिस कार्य को करने की ठान लेंगे उसे अकेले ही पूर्ण करने का सामर्थ्य रखेंगे। व्यवसायी वर्ग को अकस्मात लाभ के अनुबंध मिलेंगे धन लाभ भी बीच बीच मे होते रहने से जोखिम वाले कार्य करने में हिचकेंगे नही। आज आपका कंजूस स्वभाव परिजनों के लिये परेशानी करेगा समय पर मांग पूरी ना होने पर घर मे रूठना मनाना लगा रहेगा। महिलाये मनोरंजन को छोड़ भविष्य के लिये संचय करेंगी। नौकरी पेशा जातको को आज कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौंपा जाएगा आरम्भ में यह परेशानी वाला परन्तु अंत मे सम्मान के साथ ही अतिरिक्त आय भी प्रदान करेगा।
-
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिये कोई नई दुविधा लायेगा। दिन का आरंभ आलस्य में खराब होगा इसके बाद कार्यो में व्यस्त हो जाएंगे। धन लाभ की कामना आज भी आशानुकूल पूर्ण नही होगी। गुजारे योग्य आय से ही काम चलाना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा कम रहेगी फिर भी इसका कोई विशेष लाभ आपको नही मिल सकेगा। आज आपका मन अनर्गल प्रवृतियों में ज्यादा भटकेगा। मौज-शौक के अवसर खाली नही जाने देंगे इनपर खर्च भी आंख बंद करके करेंगे। महिलाये परिवार में किसी सदस्य की उद्दंडता से परेशान रहेंगी लेकिन अपने कार्य व्यवस्थित रखेंगी। घुटनो में दर्द अथवा अन्य शारीरिक परेशानी रहेगी आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा।
-
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपका आत्मविश्वास बड़ा रहेगा। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी बारीकी से जांच करेंगे जिससे आगे भ्रमित होने की संभावना नही रहेगी। इसके विपरीत महिलाये अधिकांश कार्यो में जल्दबाजी दिखाएंगी जिस के कारण काम तो बिगड़ेगा ही साथ ही बड़ो की डांट भी सुन्नी पड़ेगी। व्यावसायिक स्थिति आपके परिश्रम के ऊपर निर्भर रहेगी नौकरी पेशाओ को भागदौड़ के बाद ही सफलता मिलेगी वही व्यवसायी वर्ग भी प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से कुछ कमी अनुभव करेंगे। आज आप पुरानी खट्टी मीठी यादो के ताजा होने से काल्पनिक दुनिया मे भी खोये रहेंगे। परिवार के वातावरण में थोड़ी बहुत नोंकझोंक के बाद भी शांति रहेगी।
-
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। पूर्व में की गई गलतियों का भय बना रहेगा घर एवं बाहर किसी ना किसी से झगड़ा होने की संभावना है वाणी ओर व्यवहार का संतुलित प्रयोग करें अन्यथा मुश्किल होगी। धन संबंधित कार्यो को लेकर आज धैर्य दिखाये महिलाओ का मिजाज भी आज बिगड़ा रहेगा लेकिन किसी के भड़काने पर ही विवाद करेंगी अन्यथा नही। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था को सुधारने की असफल कोशिश करेंगे लापरवाही के कारण लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है। धन लाभ मध्यान के बाद ही अचानक से होगा। आज कोई भी नई योजना ना बनाए धैर्य से समय व्यतीत करे शीघ्र ही स्थिति आपके पक्ष में होने वाली है।
-
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आपका मिलनसार व्यवहार एवं मृदु वाणी सभी क्षेत्र पर जय कराएगी। प्रतिद्वन्दी भी आज आपकी कार्य कुशलता से प्रभावित होंगे। नौकरी वाले लोग अधिकारियों का सानिध्य मिलने से आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर महिला मित्रो का महत्त्वपूर्ण सहयोग मिलेगा संबंधों में भी समीपता आएगी। धन लाभ के लिये आज ज्यादा परेशान नही होना पड़ेगा पुराने कार्यो से बैठे बिठाये हो जाएगा लेकिन नए अनुबंध मिलने में संध्या तक इंतजार करना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण आज आनंदित रहेगा सभी सदस्यों में आपसी तालमेल बना रहेगा। पैतृक मामलो को लेकर अपना मत प्रकट ना करें।
-
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए साधारण रहेगा। आज आपके अंदर आत्म संतोष की भावना रहने से अतिआवश्यक कार्यो को छोड़ अन्य किसी भी कार्य को करने के लिए ज्यादा भागदौड़ करना पसंद नही करेंगे। नौकरी वाले लोग कार्य क्षेत्र पर टालमटोल वाले रवैये के कारण अपमानित हो सकते है। महिलाये भी आज सीमित साधनों से निर्वाह कर लेंगी। आर्थिक लाभ कम लेकीन आवश्यकता के समय होगा। पूजा पाठ में मन की एकग्रता नही रख सकेंगे। आज आप अपने कार्यो की अपेक्षा अन्य लोगो के लिये ज्यादा सहयोगी सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़ सामान्य बना रहेगा। बुजुर्गो का सानिध्य मिलेगा।
-
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
-
आज का दिन आपके लिये लाभदायक है लेकिन आज स्वभाव की चंचलता पल पल पर आपके कार्यो में विघ्न डालेगी। अकड़ू स्वभाव के कारण अपनी बात के आगे किसी की नही चलने देंगे। कार्य व्यवसाय में थोड़े से परिश्रम के बाद वृद्धि के साथ धन लाभ भी होगा। सहयोगियों का ईर्ष्यालु व्यवहार कुछ समय के लिये परेशानी खड़ी करेगा लेकिन आज आपमें भी अहंकार की भावना रहने से किसी की बातो की परवाह नही करेंगे। महिलाये आज काम की अपेक्षा बखान ज्यादा करेंगी। मित्र रिश्तेदारी में जाना पड़ेगा। उपहार अथवा अन्य लेनदेन पर खर्च होगा। विरोधी प्रबल रहेंगे लेकिन आपका अहित नही कर सकेंगे। परिवार के बुजुर्गो एवं बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। यात्रा के योग बनते-बनते निरस्त हो सकते है।
-
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिये विपरीत फलदायक रहेगा कल तक जो आपकी सहायता अथवा समर्थन कर रहे थे आज वे ही आवश्यकता के समय पल्ला झाड़ते नजर आएंगे। कार्य क्षेत्र पर लाभ की आशा की जगह किसी गलती के कारण हानि होने की संभावना है। आज आप आर्थिक संबंधित कार्यो को लेकर किसी अन्य के भरोसे ना बैठे निराशा ही मिलेगी। किसी से कोई वादा ना करें पूरा नही कर पाएंगे। महिलाये भी आज प्रत्येक कार्य देखभाल कर ही करें बिगड़ने की संभावना अधिक है। नौकरी वाले लोगो को कार्य मुक्त अथवा किसी नापसंद कार्य से लगाया जाने से नई उलझन बढ़ेगी। धन की आमद न्यून आकस्मिक खर्च अधिक रहने से बजट बिगड़ेगा। मानसिक विकार आएंगे।
-
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिये राहत भरा रहेगा। बीमार लोगो की सेहत में सुधार आएगा। आज आप व्यावसायिक कार्यो को ज्यादा महत्त्व ना देकर सार्वजनिक अथवा धार्मिक कार्यो में लिप्त रहेंगे। समाज मे मान-सम्मान बढेगा परन्तु घर मे आपका अनादर होगा। आर्थिक मामले लचीले व्यवहार के कारण लंबित रहेंगे फिर भी निर्वाह योग्य आय बना ही लेंगे। व्यावसायिक अथवा अन्य पर्यटक यात्रा के प्रसंग बनेंगे इन्हें भी टालने का भरपूर प्रयास करेंगे आर्थिक दृष्टिकोण से यह निर्णय हित में ही रहेगा। परिवार के बुजुर्ग आपकी किसी बुरी आदत से परेशान रहेंगे महिलाये आज आध्यात्म में ज्यादा रुचि लेंगी घर अस्त-व्यस्त कार्यो को सुधारने में गुस्सा आएगा। सेहत आलस्य को छोड़ सामान्य ही रहेगी।
-
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
बीते कल की अपेक्षा आज परिस्थितियों में सुधार अनुभव करेंगे। आज आप जिस भी कार्य को आरम्भ करेंगे उसके शुरुआत में कोई ना कोई बाधा आएगी परन्तु धैर्य धारण कर लगे रहे सफलता निश्चित मिलेगी। आज आपके लटके सरकारी कार्य पूर्ण होने की भी संभावना है अधिकारी वर्ग से बहस ना करें। व्यवसाय में आज कुछ बदलाव लाने का प्रयास भी करेंगे परन्तु इसमे पूर्ण सफलता नही मिल सकेगी। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा लेकिन दिखावे की मनोवृत्ति भी रहने से फिजूल के खर्च भी रहेंगे। महिलाये आज पारिवारिक जिम्मेदारी को किसी अन्य को सौपकर स्वयं निश्चिन्त रहना पसंद करेंगी फिर भी आवश्यकता पड़ने पर सहयोग करेंगी।
-
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा लेकिन उन्नति पाने के लिए आज अपना हठी स्वभाव त्यागना पड़ेगा साथ ही सभी से मित्रवत व्यवहार करना पड़ेगा। आय एक से अधिक साधनों से होगी पर विघ्न डालने वाले भी अधिक रहेंगे अनुभवियों की राय भी आज गलत हो सकती है इसलिये अपने ही विवेक से कार्य करें। व्यवसाय एवं नौकरी में संभावित के साथ अतिरिक्त आय बनाने के अवसर मिलेंगे। महिलाये आज गृहस्थ में खरीददारी के ऊपर ध्यान देंगी सुख के साधनों में वृद्धि होगी इनपर खर्च भी अधिक रहेगा परन्तु अनावश्यक नही लगेगा। संताने मनोकामना पूर्ति होने से प्रसंन्न रहेंगी। बुजुर्ग आपको आडम्बर युक्त दिनचार्य से अवश्य असहमति दिखाएंगे। आरोग्य बना रहेगा।
-
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके प्रतिकूल रहेगा। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। खाने पीने में भी सावधानी रखें पेट संबंधित व्याधि अन्य रोगों के जन्म का कारण बनेगी। जोखिम वाले कार्यो से बचकर रहना आज हितकर रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र पर भी आज कार्यो को स्वतः ही होने दें धन संबंधित मामलों में जोर-जबरदस्ती हानि ही कराएगी। धन लाभ के लिये परिश्रम अधिक करना पड़ेगा फिर भी आशानुकूल नही होगा महिलाओ को भी आज वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है बेतुकी बाते व्यर्थ के विवाद को जन्म देंगी। मित्र-स्नेहीजन से अशुभ समाचार मिल सकता है। मन किसी अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रहेगा। धैर्य से आज का दिन बिताये।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️