कूट रचित ढंग से दस्तावेज तैयार कर जमीनों का काम करने वालों का आखिर लग गया नंबर

0
235

 

 

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मकान का फर्जी बैनामा कराने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

Up gonda  पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर  राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना खोड़ारे पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत थाना मनकापुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-515/23, धारा 420,467,468,471,506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामराज को गिरफ्तार कर लिया गया।

दिनांक 20.09.2023 को वादी शैलेष कुमार त्रिपाठी पुत्र आनंद कुमार त्रिपाठी नि0 ग्राम सिंगारघाट थाना छपिया जनपद गोण्डा द्वारा थाना मनकापुर में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षीगणों द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर दूसरे का मकान बैनामा करा दिया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना को0 मनकापुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था तथा विवेचना उ0नि0 योगेन्द्र सिंह को सुपुर्द की गयी थी। थाना मनकापुर पुलिस द्वारा पूर्व में विवेचना के दौरान दोषी पाये गए 01 आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। थाना मनकापुर से प्राप्त हुकुम तहरीरी के आधार पर थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त रामराज को आज दिनांक 24.02.2024 को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

01. रामराज पुत्र स्व0 भगवान दास नि0 घारीघाट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।

 

*पंजीकृत अभियोग-*

01. मु0अ0सं0-515/2023, धारा 420,467,468, 471,506 भादवि थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

 

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*

प्र0नि0 खोड़ारे मनोज कुमार पाठक मय टीम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here