किसान अन्नदाता सम्मेलन का हुआ आयोजन

0
205
  1. भाजपा किसान मोर्चा गोंडा के द्वारा आज किसान अन्नदाता सम्मेलन का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी की अध्यक्षता में मेहनौन विधानसभा के धानेपुर मण्डल में एस के मैरिज लॉन में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद सिंह विशिष्ट अतिथि के रुप में मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का जिले की सीमा में पहुंचने पर करनैलगंज में भव्य स्वागत मनकापुर बस अड्डे पर भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,वैभव सिंह जिला महामंत्री देव नारायण मिश्र,धर्मपाल सिंह,आशुतोष मिश्र की अगुवाई में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया।अन्नदाता सम्मेलन में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी शुभम त्रिपाठी,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राकेश शर्मा,राम प्रकट पटेल सदस्य राष्ट्रीय सलाहकार समिति अपनादल की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि के द्वारा दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया।मंच संचालन शेष राम बारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया।सम्मेलन में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कामेश्वर प्रसाद सिंह ने सरकार द्वारा किसानों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों को बताया और कहा कि किसानों का पूर्ण समर्थन मोदी जी के साथ है क्योंकि पहले की सरकारों ने किसानों के साथ केवल छलावा किया है योजनाएं जो बनाई जाती थीं वो धरातल पर कभी नहीं आती थीं जबकि मोदी सरकार में उनको उचित सम्मान मिला है और सभी योजनाओं का उन्हें लाभ मिलता है।जिला मीडिया प्रभारी शिवांशु मिश्र ने बताया कि अन्नदाता सम्मेलन में जिले से हजारों की संख्या में किसान इस भीषण में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण–पेशकार पटेल प्रदेश सचिव पंचायत प्रकोष्ठ अपनादल,मंशाराम वर्मा नगर पंचायत प्रतिनिधि धानेपुर,राजीव रस्तोगी नगर पंचायत अध्यक्ष खरगूपुर,पवन सिंह जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा,सत्यव्रत ओझा मंडल अध्यक्ष भाजपा,भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र पांडेय,बृजेश तिवारी,आत्माराम वर्मा,रवि प्रकाश तिवारी,ब्रह्मदत्त द्विवेदी,संजय सिंह,राघव राम मिश्र,सोहन लाल भारती,अजय मिश्र आई टी संयोजक विधानसभा मेहनौन,राजकुमार शुक्ल प्रमोद पाण्डेय,राकेश वर्मा जिलाध्यक्ष अपना दल,रामधीरज पटेल जिला उपाध्यक्ष अपना दल,रामाधर पटेल जिला महासचिव अपना दल,निशा वर्मा महिला मोर्चा अपना दल, दिवाकर सिंह आनन्द शुक्ल आदि।

    शिवांशु मिश्र
    जिला मीडिया प्रभारी
    भाजपा किसान मोर्चा गोंडा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here