कर्नलगंज क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें

0
550

 करनैलगंज(गोंडा)। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बरगदी मोड़ के निकट मार्ग के किनारे झाड़ी में रविवार को एक बोरे में बंधे खून से लथपथ कपड़े ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को खोला तो उसमें खून से सने हुए कपड़े भरे हुए थे। एक छोटी सी गठरी में एक नवजात (भ्रूण) बंधा हुआ था। जो पूरी तरह सड़ गया था और सड़ांध की बदबू आ रही थी। पुलिस ने उसे खोल कर नवजात भ्रूण को बाहर निकाला। आसपास के ग्रामीणों व प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भ्रूण क्षत विक्षत स्थिति में था। जिससे भ्रूण हत्या करके किसी के द्वारा फेंके जाने की आशंका व्यक्त की गई। पुलिस ने उसे पंचनामा कर दफना दिया। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि बोरे में भ्रूण और खून लगे कपड़े भरे हुए थे। जिसे यह लगता है कि किसी अज्ञात महिला ने अबॉर्शन के बाद उसे लाकर यहां पर फेंका है। पंचनामा भरवा कर भ्रूण को दफना दिया गया है।

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज नगर के अबूजैद अंसारी ने हाई स्कूल में जिले में 9वां व तहसील में दूसरा स्थान पाकर करनैलगंज व अपने परिजनों का मान बढ़ाया है। अबूजैद अंसारी नगर के पीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज में हाई स्कूल का छात्र है। शनिवार को आए परीक्षा परिणाम में उसे 600 में 555 अंक प्राप्त हुए हैं। उसका परीक्षा परिणाम 92.50 प्रतिशत रहा है। अबूजैद की सफलता पर परिजनों एवं नगर के संभ्रांत लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here