कटरा थाना में पुलिस की अपनी चलती है हुकूमत अधिकारियों के आदेशों का नहीं है कोई डर

0
284

करनैलगंज(गोंडा)। राजस्व निरीक्षक की तहरीर व एसडीएम की संस्तुति के बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नही कर रही है। सरकारी भूमि को अवैध रूप से कब्जा करके निमार्ण करने वाले लोगों पर कटरा बाजार पुलिस मेहरबान है। आरआई को तहरीर दिया एक माह बाद अभी तक मुकदमा नही दर्ज किया। मामला थाना कटरा बाजार अंतर्गत ग्राम पहाड़ापुर से जुड़ा है। बीते 12 फरवरी को राजस्व निरीक्षक भानुप्रताप सिंह ने एसडीएम की संस्तुति सहित तहरीर थाना कटरा बाजार में दिया था। जिसमे कहा गया है कि ग्राम पहाड़ापुर में गाटा संख्या 927 नवीन परती के रूप में दर्ज कागजात है। जिसमे ग्राम पहाड़ापुर निवासी संतोष पुत्र द्वारिका द्वारा अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है। जिससे लोक सम्पति की क्षति हो रही है। आरआई ने सरकारी भूमि को अवैध रूप से कब्जा करके निर्माण कराने वाले संतोष के विरुद्ध लोक सम्पति क्षति निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर उचित कार्रवाई करने की मांग की थी। मगर एक माह दस दिन बीतने को हैं पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नही की है। इंस्पेक्टर कटरा बाजार सुधीर सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। तहरीर के साथ जांच रिपोर्ट नही लगी है, जिसकी वजह से मुकदमा नही दर्ज किया गया है। जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here