एक दिवसीय भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

0
395

Rajmangal singh

UP Gondaआज दिनांक 11/11/22 को भाजपा किसान मोर्चा का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग भाजपा जिला कार्यालय चार सत्रों में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य अतिथि के रुप में इंजी अवनीश कुमार सिंह सदस्य विधान परिषद उपस्थित रहे। प्रथम सत्र की अध्यक्षता अमर किशोर कश्यप बमबम जिलाध्यक्ष भाजपा ने की एवं मुख्य वक्ता के रुप में रमाकांत तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपाउपस्थित रहे। द्वितीय एवं तृतीय सत्र की अध्यक्षता विद्या भूषण द्विवेदी जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा ने की एवं मुख्य वक्ता के रुप में जनार्दन सिंह पूर्व प्रदेश सहमंत्री सेवा भारती एवं
तृतीय सत्र के मुख्य वक्ता अकबाल बहादुर तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा उपस्थित रहे।चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता सूर्य नारायन तिवारी निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा ने की और मुख्य वक्ता डॉ राम निवास सिंह क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा एवं प्रवासी उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा शिवांशु मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम सत्र में भाजपा की स्थापना एवं विकास पर मुख्य वक्ता रमाकांत तिवारी ने विस्तार से प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता जनार्दन सिंह ने भाजपा परिवार एवं उसके विचार को विस्तार से समझाया।
तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता अकबाल बहादुर तिवारी ने संगठन संरचना में कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं कार्य पद्धति पर प्रकाश डाला।
चतुर्थ एवं अंतिम सत्र में मुख्य वक्ता डॉ राम निवास सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां एवं किसान मोर्चा की भूमिका को विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण वर्ग का समापन सूर्य नारायन तिवारी निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा के उद्बोधन के साथ समाप्त हुवा। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा किसान मोर्चा के उपस्थित जिले एवं मंडल के पदाधिकारीगण–धर्मपाल सिंह, देव नारायण मिश्र जिला महामंत्री किसान मोर्चा, सुरेन्द्र सिंह, सचिन वाल्मीकि, पवन सिंह, श्याम किशोर मिश्र, वैभव सिंह जिला उपाध्यक्ष, सुनील सोनकर, आनन्द पांडे, रविन्द्र सिंह जिला मंत्री किसान मोर्चा दुर्गेश गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा सुषमा तिवारी, ऊषा तिवारी, अन्नू बाबा, सुशील सेन, ब्रह्मा दत्त द्विवेदी, बृजेश तिवारी, मोहित पांडेय, आनन्द तिवारी, अभय सिंह, फूल चंद्र मौर्य, बिंदेश्वरी वर्मा, फूल चंद्र मौर्य, राजेंद्र कुमार शुक्ल, श्री चंद्र तिवारी, बसंत लाल शर्मा, शिव बक्स सिंह, रमाकांत शुक्ल, राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
शिवांशु मिश्र
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा किसान मोर्चा गोंडा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here