एकादशी से अयोध्या में रंगभरी होली शुरू

0
830
Spread the love

अयोध्या के कोतवाल श्री बजरंगबली को अबीर गुलाल लगाकर निकाली गई निशान यात्रा

अयोध्या। ब्रज क्षेत्र में जहां 15 दिन पहले रंगभरी होली, बरसना में लट्ठमार होली खेली जाती है वहीं भगवान श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या में फाल्गुन शुक्लपक्ष की एकादशी से होली का शुभारंभ किया जाता है। सोमवार को हनुमानगढ़ी पर नागा साधुओं ने विराजमान हनुमानजी के साथ खेली होली। हनुमानजी को अयोध्या का कोतवाल माना जाता है। इसलिए अयोध्या के सारे मांगलिक कार्य एवं पर्व त्योहार हनुमान जी के साथ ही शुरू होता है।  हनुमान जी का निशान लेकर नागा साधुओं ने अयोध्या की पंचकोशी परिक्रमा की। अवध मा होली खेलैं रघुवीरा धुन के साथ    5 दिन पहले ही शुरू हो गया है रंगोत्सव का त्यौहार। रंगोत्सव में बीजेपी के जीतने का उत्साह भी दिख रहा है। बड़ी संख्या में संत समाज सड़क पर निकल के खेल रहे हैं भगवा होली। हनुमान जी के निशान के साथ मठ मंदिरों में होली का निमंत्रण लेकर भी नागा साधु देंगे। अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा 5 कोस का करेंगे रंगभरी एकादशी के पर्व पर परिक्रमा। अयोध्या भक्तमाल बड़ा आश्रम में भी फूलों की होली की शुरुआत की गई।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here