ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा का जोरदार स्वागत

0
333

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज नगर के संतोषी माता मंदिर पर नगर विकास व ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने करनैलगंज नगर में साफ सफाई व नगर पालिका द्वारा धार्मिक स्थलों की उपेक्षा व विकास कार्य एवं क्षेत्र की समस्याओं को लेकर 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मंत्री ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर करनैलगंज विधायक अजय सिंह, मंडल प्रभारी अरूणादत्त मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष आशीष सोनी, बृजेश शर्मा, लक्ष्मी नारायण खेतान, संजय गुप्ता, राम कुमार मौर्या, मुकेश वैश्य, आशीष गिरि, कन्हैयालाल वर्मा, भोले सिंह, अशोक कशोंधन, राजेश निषाद, दुर्गेश गोस्वामी, सूरज सोनी, मधु वर्मा, प्रिया सिंह, प्रेमचंद एवं नरेंद्र सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here