इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश .

0
528

*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*

*📜 17 मार्च 2022*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1943
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2078
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी-13:32 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी-24:35 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* वणिज-13:32 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* शूल-25:07 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 06:29
*🌄सूर्यास्त-* 18:30
*🌙चन्द्रोदय-* 17:40
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:05 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 14:00 से 15:30
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 फाल्गुन सुदी चतुर्दशी 13:32 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरू , हुताशिनी पूर्णिमा (कल श्रेष्ठ ) , श्री सत्यनारायण व्रत , श्री लक्ष्मीनारायण व्रत , चन्द्र पूर्णिमा व्रत , होलिका दहन (भद्रामुख त्यागकर / पुच्छकाल में {21:04 से 22:14 के बीच} / जेलपोणी भद्रा के पूर्व ), विघ्नकारक भद्रा 13:31 से 25:10 तक , करिदिन , फाल्गुन चौमासी चौदस ( जैन ) , श्री पृथ्वीराज चह्वाण जन्म दिवस , महान अन्तरिक्ष यात्री कल्पना चावला जयन्ती , श्री हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति दिवस व श्री मनोहर पार्रीकर स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 फाल्गुन सुदी पूर्णिमा 12:49 तक तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान की फाल्गुनी पूर्णिमा , हुताशनी पूर्णिमा , होलाष्टक समाप्त , होलिका विभूति धारण , धूलि वंदन , माघी मासम् (दक्षिण भारत ) , फाल्गुन – मासीय व्रत – यम – नियमादि समाप्त , अष्टाह्निका व्रत पूर्ण (जैन ) , डोलोत्सव / यात्रा ( बंगाल ) , सूर्य उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में 08:37 पर , बुध पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में 21:16 पर , गणगौर पूजा , श्री चैतन्य महाप्रभु जयन्ती ( गौरा पूर्णिमा , फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा ) , श्री लक्ष्मी जयंती (फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा ) , अभिनेता श्री शशि कपूर जयन्ती , आयुध निर्माण दिवस – भारत ( Ordnance Factories’ Day – BHARAT ) , विश्‍व मांस बहिष्‍कार दिवस ( कन्फर्म नहीं ) व वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस (Global Recycling Day )।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अहकूटा भयत्रस्तैः*
*कृता त्वं होलि बालिशैः।*
*अतस्वां पूजयिष्यामि*
*भूति-भूति प्रदायिनीम्‌ ॥*
*भावार्थ👉*
_हे होलिके! आप भयभीतों के द्वारा जलाए जाने पर प्रकाश का प्रसार करती हैं, अतः अत्यधिक ऐश्वर्य देने वाली आपका मैं पूजन करता/करती हूँ।_
🌹

*17 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1527 – चित्तौडग़ढ़ के राणा संग्राम सिंह प्रथम आगरा के युद्ध में बाबर से पराजित हुए।
1672 – इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1769 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के बुनकरों पर प्रतिबंध लगाया।
1782 – मराठा शासकों और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच सल्बाई की संधि हुई।
1870 – मासेचुएट्स में वेलेसली कॉलेज की स्थापना हुई।
1886 – मिसिसिपी में 20 अश्वेत लोगों की हत्या हुई।
1906 – ताइवान में आए भूकंप में तकरीबन 1200 लोगों की मौत हो गई।
1929 – जनरल मोटर्स ने जर्मनी की ऑटो कंपनी एडम ओपल का अधिग्रहण किया।
1942 – दुनिया में कला के बेहतरीन संग्रहों में से एक नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट को अमेरिका में राष्‍ट्रपति फ्रैंकलिन डी रुजवलेट द्वारा खोला गया।
1943 – विलेम जे कोल्फ ने कृत्रिम गुर्दे की मशीन का उपयोग कर विश्व का पहला हेमोडायलिसिस किया था जो कि असफल रहा।
1959 – बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा तिब्बत से भारत पहुंचे।
1978 – दक्षिणी लेबनान पर इजरायल के हमले के चलते हजारों फ़िलिस्तीनी को अपने घर बार छोड़ कर भागना पडा था।
1987 – भारत के मास्टर बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट कैरियर से संन्यास लिया। भारत-पाक के बीच चिन्नस्वामी स्टेडियम, बेंगलौर में आखिरी मैच था।
1992 – दक्षिण अफ्रीका में जनमत संग्रह हुआ, जिसमें चमड़ी के रंग के आधार पर इंसानों में भेद करने के नियम को खत्म कर दिया गया।
1992 – अर्जेन्टीना में स्थित इजरायली दूतावास पर हमले में 28 मरे।
1994 – रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय लिया गया।
1996 – क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर खिताब जीता।
1998 – झू रोंगजी चीन के नये प्रधानमंत्री निर्वाचित।
2002 – नेपाल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 68 माओवादी मारे गये।

2003 – श्रीलंका शांति वार्ता का छठा दौर हाकीन, जापान में शुरू।
2004 – नासा का मैसेंजर बुध के चारों ओर कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
2006 – अमेरिका ने भारत को भरोसेमन्द साझीदार घोषित किया।
2008 – चीनी मिलों को ब्याज मुक्त ॠण देने के लिए ‘चीनी विकास निधि संशोधन विधेयक’ 2008 ध्वनि मत से पारित हुआ।
2008 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन केन्द्र पर पहुँचे वैज्ञानिकों ने मशीनी मानव को तैनात किया।
2008 – लोकतंत्र की बहाली के बाद पाकिस्तानी संसद का पहला सत्र शुरू।
2009- बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी बेंचमार्क प्रधान उधारी दरों में 0.5% की कटौती की।
2011 – संयुक्त राष्ट्र ने इसी दिन लीबिया में नो फ्लाई ज़ोन बनाने हेतु एक प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई। इस प्रस्ताव का आधार बना कर पश्चिमी देशों ने लीबिया में चल रहे गृह युद्ध में हस्तक्षेप किया और लीबिया में कर्नल मुम्मर गद्दाफी के प्रभुत्व वाली सरकार को गिरा दिया।
2013 – इराक के बसरा में आत्मघाती कार हमले में दस लोगों की मौत हुई।
2018- मॉरिशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब-फकीम का अपने पद से इस्तीफा।
2019 – पाक में आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई, अजहर के बेटे और भाई समेत 100 से ज्यादा गुर्गे गिरफ्तार।
2019 – इंडोनेशिया के पापुआ में आई अचानक बाढ़, 50 लोगों की मौत, दर्जनों लापता।
2019 – न्यूजीलैंड मस्जिद हमलाः गोलीबारी में घायल सात भारतीयों समेत कुल 50 लोगों की मौत।
2020 – इराक के राष्ट्रपति बरहाम सालेह ने पवित्र शिया शहर नजफ के पूर्व गवर्नर अदनान जुरफी को नया प्रधानमंत्री नामजद किया।
2020 – केरल सरकार ने कोरोनोवायरस से निपटने के लिए ‘ब्रेक द चेन’ नाम से एक विशाल हैंडवाशिंग अभियान शुरू किया।
2020 – बांग्लादेश में “जतीर पीता” बंगबंधु शेख मुजीबुल रहमान की 100 वीं जयंती मनाई गयी।
2020 – दुनिया के सात ज्वालामुखी शिखर को फतह करने वाले पहले भारतीय पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया ।
2021 – भारत के साथ फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर कर इटली अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल हुआ।
2021 – ढाका मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में आग लगी, तीन मरीजों की मौत हुई।

*17 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1864 – जोसेफ़ बैपटिस्टा – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।
1891 – रामनवमी प्रसाद – जाति-भेद के विरोधी और महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक थे।
1920 – शेख मुजीबुर्रहमान – बांग्लादेश के प्रथम राष्ट्रपति थे।
1939 – बंगारू लक्ष्मण – 2000 से 2001 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
1946 – पृथ्वीराज चह्वाण, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।
1962 – भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्‍पना चावला का जन्‍म हरियाणा के करनाल जिले में हुआ।
1990 – बैटमिंटन प्‍लेयर साइना नेहवाल का जन्‍म हुआ।

*17 मार्च को हुए निधन👉*

1977 – सिद्धेश्वरी देवी – शास्त्रीय संगीत गायिका।
1989 – हेमवती नंदन बहुगुणा – उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले जानेमाने राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।
2019 – मनोहर पार्रीकर भारत के एक राजनेता थे जो तीन बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे।
2020 – बेट्टी विलियम्स – उत्तरी आयरलैंड की राजनीतिक कार्यकर्ता, नोबेल पुरस्कार विजेता।
2020 – जाने-माने मराठी अभिनेता जयराम कुलकर्णी का निधन।
2021 – जॉन पॉम्बे मगुफुली -पूर्व तंजानिया के राष्ट्रपति।
2021 – हिमाचल प्रदेश में मंडी से सांसद रहे श्री राम स्वरूप शर्मा का निधन हुआ।
2021 – पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री और भाजपा नेता दिलीपकुमार मनसुखलाल गांधी का निधन हुआ।

*17 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री पृथ्वीराज चह्वाण जन्म दिवस।
🔅 महान अन्तरिक्ष यात्री कल्पना चावला जयन्ती।
🔅 श्री हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति दिवस।
🔅 श्री मनोहर पार्रीकर स्मृति दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 17 मार्च 2022*

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपकी वैचारिक स्थिति प्रखर रहेगी सार्वजनिक कार्यो में सम्मानित होंगे आपकी छवि भी बुद्धिमानो जैसी बनेगी। परन्तु आर्थिक रूप से इसका लाभ नही ले पाएंगे। कार्य व्यवसाय मंदा रहने से उदासीनता आएगी। आज आपका मन भी एक जगह केंद्रित नही रहेगा। धैर्य से कार्य करते रहें संध्या तक संतोषजक लाभ अवश्य मिलेगा पारिवार में भी आपके विचारो की प्रशंसा होगी लेकिन केवल व्यवहार मात्र के लिए ही। आर्थिक विषयो को लेकर किसी से विवाद ना करें धन डूबने की आशंका है। गृहस्थ में प्रेम स्नेह तो मिलेगा परन्तु स्वार्थ सिद्धि की भावना भी अधिक रहेगी। महिलाये अधिक बोलने की समस्या से ग्रस्त रहेंगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपको धैर्य से बिताने की सलाह है। आज आप निरंतर मिल रही असफलता अथवा कलह-क्लेश के वातावरण से क्षुब्ध होकर अनुचित कदम उठा सकते है जिसका स्वयं एवं पारिवारिक प्रतिष्ठा पर गलत प्रभाव पड़ेगा। परिजनों की असंतोषी प्रवृति के कारण घरेलू वातावरण आज लगभग अशांत ही रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा अन्य लोगो के आश्रित रहना पड़ेगा फिर भी जरूरत के अनुसार लाभ अवश्य हो जायेगा। किसी भी महत्त्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले एक बार लाभ हानि की समीक्षा अवश्य करें।महिलाये आज व्यवहार संयमित रखें मान हानि की संभावना है। आडम्बर के ऊपर खर्च होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपको धन लाभ के योग बन रहे है लेकिन आज आपके बनते कार्यो में टांग अड़ाने वालो का भी सामना करना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग आज निवेश का जोखिम ले सकते है अवश्य लाभ होगा। शेयर सट्टे आदि कार्यो में धन दुगुना होकर मिलेगा। परिवार में सुख के साधनों की वृद्धि होगी इसपर खर्च भी अधिक रहेगा। आध्यत्म अथवा साधना क्षेत्र से जुड़े जातको को साधना में सिद्धि की दिव्य अनुभूति होगी। नौकरी पेशा लोगो का आज काम के समय भी मन इधर उधर ज्यादा भटकेगा। मन में चल रही कामना अतिशीघ्र पूर्ण होने के योग है। ध्यान रहे आज किसी भी कार्य में आलस्य किया तो दोबारा अवसर नही मिल सकेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका संतोषी स्वभाव आपको बेवजह की उलझनों से दूर रखेगा फिर भी आज किसी के दबाव में आकर आपको कोई अप्रिय कार्य करना पड़ेगा मन में इसका पश्चाताप भी रहेगा। आमदनी आज स्थिर रहेगी संचित कोष से खर्च चलाने पड़ेंगे। मित्र परिचितों के साथ संध्या के समय मौज शौक पूरे करेंगे परन्तु रंग में भंग पड़ने वाली स्थिति बन सकती है सतर्क रहें। विपरीत लिंगीय वर्ग से आकर्षण बढेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदिकी आएगी। संताने जिद पर अड़ेंगी जिससे घर मे अशांति फैलेगी। असंयमित दिनचार्य के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल होने की संभावना है। बुजुर्गो की चिंता रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको मिला जुला फल देगा। मन आज मनोरंजन की ओर अधिक आकर्षित रहेगा इसपर फिजूल खर्ची करने से पीछे नही हटेंगे। कार्य व्यवसाय से आर्थिक लाभ पाने के लिये ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। स्वास्थ्य में कमी रहेगी कमजोरी अथवा पेट संबंधित व्याधि परेशान करेगी। घर एवं व्यवसाय में तालमेल बैठाने के कारण दुविधा में रहेंगे। एक कार्य को करने के चक्कर मे अन्य आयवश्यक कार्य अधूरे रहेंगे। सरकारी अथवा किसी भी प्रकार के जमीन-जायदाद संबंधित कार्य मे उलझने पड़ेंगी यथा संभव आज टालें। आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेने से थोड़ी मानसिक शांति मिलेगी। धन के व्यवहारों में जबरदस्ती ना करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज भी परिस्थितियां आपकी आशाओ के अनुकूल रहेंगी। लेकिन आज आपका सनकी स्वभाव कुछ ना कुछ हानि भी करायेगा। धन संबंधित कार्य आपकी व्यवहार शून्यता के कारण उलझेंगे परन्तु शीघ्र ही किसी के सहयोग मिलने से सुलझ जाएंगे। कार्य व्यवसाय से प्रारंभिक परिश्रम के बाद दोपहर के समय से धन की आमद शुरू हो जाएगी जो संध्या तक रुक रुक कर चलती रहेगी। मितव्ययी रहने के कारण खर्च भी हिसाब से करेंगे। महिलाये किसी मनोकामना पूर्ति से उत्साहित होंगी। महिला वर्ग से कोई भी काम निकालना आसान रहेगा मना नही कर सकेंगी। दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी। पर्यटन की योजना बनेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका ध्यान मनोरंजन पर अधिक रहेगा आज आपकी मानसिकता भी कम परिश्रम से अधिक लाभ पाने की रहेगी।इसके कारण कार्यो पर उचित ध्यान नही दे पाएंगे परन्तु फिर भी आकस्मिक लाभ के योग बन रहे है। दौड़ धूप अधिक रहने से शारीरिक शिथिलता बनेगी। मध्यान के बाद किसी अभीष्ट सिद्धि के योग बन रहे है आलस्य ना करें अन्यथा लाभ से वंचित रह सकते है। प्रियजनों के साथ आनंद के क्षण बिताने का समय मिलेगा। घर मे स्थिति सामान्य रहेगी। आज आर्थिक मामलों

के प्रति बेपरवाह भी रहेंगे। आवश्यक कार्य संध्या से पहले करले इसके बाद विविध हानि के योग बनने लगेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज अधूरे कार्यो को पूर्ण करने का दिन है अगर आज आलस्य किया तो बाद में पछताना पड़ेगा। सभी प्रकार के कागजी अथवा सरकारी कार्य अधिकारी वर्ग की मेहरबानी से निर्विघ्न पूर्ण होंगे। कार्य व्यवसाय से भी आशानुकूल लाभ मिल सकेगा। आज आपका मन लंबी यात्रा की योजना बनाएगा शीघ्र ही इसके फलीभूत होने की सम्भवना है। चल- अचल संपत्ति से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धी आज आपके आगे ज्यादा देर नही टिक पाएंगे। हृदय में आज कोमलता अधिक रहेगी परोपकार के लिए प्रेरित होंगे। महिलाओ का जिद्दी स्वभाव कुछ समय के लिये घर पर अशांति कर सकता है। फिर भी पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज शान्ति अनुभव करेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप लापरवाह अधिक रहेंगे फिर भी लाभ आज किसी ना किसी रूप में अवश्य हो जाएगा। कार्य व्यवसाय में अव्यवस्था सुधारने में मध्यान तक व्यस्त रहेंगे सहकर्मीयो की मनमानी व्यवहार के कारण क्रोध आएगा फिर भी स्थिति बिगड़ने नही देंगे। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा परन्तु हाथ खुला होने से ज्यादा देर टिकेगा नही। उधारी के व्यवहार ज्यादा ना बढ़ाएं अन्यथा उलझने बढ़ेंगी। सामाजिक व्यवहार दिखावा मात्र ही रहेंगे। परिवार में सुख शान्ति की अनुभूति होगी लेकिन महिला वर्ग का स्वभाव अचानक बदल सकता है सतर्क रहें। घर मे शान्ती बनाये रखने के लिए परिजनों की आवश्यकता पूर्ति करनी पड़ेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन भी सुख शांति की कमी रहेगी। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे भाग दौड़ अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक करनी पड़ेगी। सेहत में उतारचढ़ाव बना रहेगा। स्नायु तंत्र कमजोर रहने से विविध समस्या उपजेगी। काम धंधा आज लाभ की अपेक्षा हानि ही अधिक करायेगा। धन को लेकर मन विचलित रहेगा। आज आप अपने जीवनी की समीक्षा भी करेंगे जिससे मन हीनभावना से ग्रस्त रहेगा। व्यावसायिक अथवा अन्य पारिवारिक-धार्मिक कारणों से यात्रा के योग बनेंगे अगर संभव हो तो यात्रा आज ना ही करें वाहन से चोटादि का भय है। सेहत अचानक खराब हो सकती है। चक्कर-वमन अथवा अन्य पेट मस्तिष्क संबंधित समस्या खड़ी होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। पूरानी रुकी योजना आज सिरे चढ़ने से राहत मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा कम रहने से इसका लाभ उठायेंगे आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेगा। व्यापार विस्तार की योजना सफल रहेगी। नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से आसानी से काम निकाल सकेंगे। सामाजिक क्षेत्र हो या पारिवारिक अथवा अन्य सभी जगह आपकी जय होगी। अपरिचित भी आपसे संपर्क बनाने को उत्सुक रहेंगे। महिलाओं का स्वभाव अधिक नखरे वाला रहेगा इस वजह से हास्य की पात्र भी बनेंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि दायक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे आरम्भ में लाभ-हानि को लेकर भ्रम पैदा होगा परन्तु शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट होने लगेगी। आज लाभ कमाने के लिए आपको जोखिम लेना ही पड़ेगा इसका परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओ को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा मान-सम्मान बढेगा। परिजनों का मार्गदर्शन आज प्रत्येक क्षेत्र पर काम आएगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता रहेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here