आपत्तिजनक पोस्ट डालकर दंगा भड़काने वाले 7 लोग गिरफ्तार

0
434

अयोध्या के मस्जिदों में आपत्तिजनक पोस्टर, एवं आपत्तिजनक वस्तु व धार्मिक पुस्तक की प्रति डालकर शहर मे दंगा फैलाने की कोशिश करने वाले 07 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त वाहन एवं टोपी, मोबाइल बरामद*
श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह एवं श्री शैलेश कुमार पाण्डेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद-अयोध्या महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयपाल सिंह के निर्देशन व श्रीमान् सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री पलाश बंसल एवं डा0 राजेश तिवारी क्षेत्राधिकारी यातायात, श्री आर0के0 चतुर्वेदी क्षेत्राधिकारी अयोध्या जनपद अयोध्या के कुशल पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे गठित टीम प्रभारी निरीक्षक कैण्ट श्री अरुण प्रताप सिंह एवं प्रभारी एस0ओ0जी0 उ0नि0 श्री रतन कुमार शर्मा मय हमराह पुलिस बल द्वारा दिनांक 26/27.04.2022 की रात मे शहर अयोध्या के मस्जिद कश्मीरी मोहल्ला, टाटशाह मस्जिद, घोसियाना रामनगर मस्जिद, ईदगाह सिविल लाइन एवं गुलाबशाह दरगाह जेल के पीछे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आपत्तिजनक वस्तु एवं आपत्तिजनक पोस्टर व धार्मिक पुस्तक की प्रति डालकर दंगा फैलाने की कोशिश करने वाले 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई है।
उल्लेखनीय है कि उक्त घटना के सम्बन्ध मे दिनांक 27.04.2022 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 302/22 धारा 295/295ए भा0द0वि0, 303/22 धारा 295/295ए भा0द0वि0, 304/22 धारा 295/295ए भा0द0वि0, 305/22 धारा 295/295ए भा0द0वि0, मु0अ0सं0 307/22 धारा 295/295ए भा0द0वि0 पंजीकृत होकर विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्तगण 1.महेश कुमार मिश्रा पुत्र शीतला प्रसाद मिश्रा निवासी खोजनपुर थाना को0नगर, जनपद-अयोध्या, 2.प्रत्युष श्रीवास्तव पुत्र महेश श्रीवास्तव निवासी एल 757 आवास विकास कालोनी अमानीगंज थाना को0नगर, जनपद-अयोध्या, 3.नितिन कुमार पुत्र ज्ञान चन्द्र सिन्धी निवासी 858 रीडगंज हमदानी कोठी थाना को0नगर, जनपद-अयोध्या, 4.दीपक कुमार गौड़ उर्फ गुंजन पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी 8/10/54 नाका मुरावन टोला थाना को0नगर, जनपद-अयोध्या, 5.बृजेश पाण्डेय पुत्र हरीश चन्द्र पाण्डेय निवासी हौंसिला नगर थाना को0नगर, जनपद-अयोध्या, 6.शत्रुघ्न प्रजापति पुत्र रामप्रसाद निवासी 1/8/31 सहादतगंज कुम्हार मण्डी थाना कैण्ट जनपद अयोध्या, 7.विमल पाण्डेय पुत्र रामधीरज पाण्डेय नि0 उमरहा थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या को आर0टी0ओ0 आफिस के निकट से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया कि महेश कुमार मिश्रा इस कार्य का मुख्य साजिशकर्ता रहा है और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हाल ही मे दिल्ली में घटित घटना के विरोध में बृजेश पाण्डेय के मकान मे साजिश रची गई तथा महेश मिश्रा के द्वारा फ्लैक्स/पम्पलेट आशीर्वाद फ्लैक्स लालबाग से खरीदा गया तथा प्रत्युष श्रीवास्तव के द्वारा चौक से गुदड़ी जाने वाले दर्रे के नीचे बनी रफीक बुक स्टोर की दुकान से 02 धार्मिक पुस्तकें (कुरान शरीफ) एवं पम्मी कैप हाउस राजा गली चौक से टोपी खरीदी गई। आकाश द्वारा आपत्तिजनक वस्तु लालबाग से उपलब्ध कराया गया। दिनांक 26.04.2022 को रात्रि 10.00 बजे वर्मा ढ़ाबा नवीनमण्डी के पास सभी लोग एकत्र हुए एवं वहां से खाना खाने के बाद बृजेश पाण्डेय के मकान आर0टी0ओ0 आफिस के निकट पहुँचे। मकान के अन्दर महेश मिश्रा एवं प्रत्युष श्रीवास्तव द्वारा फ्लैक्स पर आपत्तिजनक लेख अंकित किया गया। तत्पश्चात 04 मो0सा0 से सभी लोग बैठकर देवकाली बाईपास होकर देवकाली मन्दिर होते हुए बेनीगंज तिराहा पहुँचे जहां पर पीआरवी की गाड़ी देखकर बेनीगंज मस्जिद पर घटना नही कर सके और खुर्दाबाद होकर परिक्रमा मार्ग होते हुए कश्मीरी मोहल्ला मस्जिद मे जाकर धार्मिक पुस्तक (कुरान शरीफ) फाड़कर एवं आपत्तिजनक वस्तु तथा आपत्तिजनक पम्पलेट डाला गया तत्पश्चात एस0एस0बी0 स्कूल के पास से होकर साकेत प्रिन्टिंग प्रेस होते हुए थाना कोतवाली नगर के पीछे वाले रास्ते से निकलकर दर्रा के पास से राजकरन स्कूल के सामने से टाटशाह मस्जिद पर जाकर उसके सामने धार्मिक पुस्तक (कुरान शरीफ) एवं आपत्तिजनक वस्तु तथा आपत्तिजनक पम्पलेट डाला गया तत्पश्चात सीधे निकलकर टकसाल होते हुए खिड़की अली बेग के सामने से जीआईसी होकर जेल के पीछे गुलाब शाह दरगाह पर धार्मिक पुस्तक (कुरान शरीफ) एवं आपत्तिजनक वस्तु तथा आपत्तिजनक पम्पलेट डाला गया, उसके बाद जेल के पीछे से होकर पोस्टमार्टम हाउस के सामने से एसबीआई मेन ब्रांच के सामने से निकलकर तहसील चौराहा होकर ईदगाह सिविल लाइन पर धार्मिक पुस्तक (कुरान शरीफ), आपत्तिजनक वस्तु एवं आपत्तिजनक पम्पलेट डाला गया तत्पश्चात तहसील चौराहा होकर पोस्टमार्टम हाउस के सामने से निकलकर रेलवे क्रासिंग पार करने के बाद घोसियाना रामनगर मस्जिद के पास मुख्य सड़क पर ही धार्मिक पुस्तक (कुरान शरीफ) एवं आपत्तिजनक वस्तु तथा आपत्तिजनक पम्पलेट डालने के बाद कौशलपुरी होकर पुनः आर0टी0ओ0 आफिस के पास बृजेश पाण्डेय के मकान पर पहुँचे फिर वहां से सभी लोग अपने अपने घर चले जाने की बात बताई गई। इस घटना मे कुल 11 आदमी शामिल थे जिसमे से 04 अभियुक्त फरार हैं। अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-*
01- महेश कुमार मिश्रा पुत्र शीतला प्रसाद मिश्रा निवासी खोजनपुर थाना को0नगर जनपद अयोध्या
02- प्रत्युष श्रीवास्तव पुत्र महेश श्रीवास्तव नि0 आवास विकास कालोनी अमानीगंज को0नगर अयोध्या।
03- नितिन कुमार पुत्र ज्ञान चन्द्र सिन्धी नि0 858 रीडगंज हमदानी कोठी थाना को0नगर, अयोध्या।
04. दीपक कुमार गौड़ उर्फ गुंजन पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी 8/10/54 नाका मुरावन टोला थाना को0नगर अयोध्या।
05. बृजेश पाण्डेय पुत्र हरीश चन्द्र पाण्डेय निवासी हौंसिला नगर थाना को0नगर, जनपद-अयोध्या।
06. शत्रुघ्न प्रजापति पुत्र रामप्रसाद निवासी 1/8/31 सहादतगंज कुम्हार मण्डी थाना कैण्ट जनपद अयोध्या।
07. विमल पाण्डेय पुत्र रामयश निवासी उमरहर थाना कुमारगंज जनपद-अयोध्या हालपता आफिसर हास्टल टाइप-14 सिविल लाइन जनपद-अयोध्या।
*बरामद सामानो का विवरण*
1. 07 अदद् मुस्लिम टोपी सफेद रंग
2. 03 अदद् मोबाइल फोन
3. 01 अदद् मोटर साइकिल UP42E9497 हीरो होण्डा स्पेन्टर काले रंग की।
4. 01 अदद् मोटर साइकिल UP42F0171 यामाहा क्रक्स।

*गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी का नामः-*
1. श्री देवेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना को0नगर, जनपद-अयोध्या।
2. श्री अरुण प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट, जनपद-अयोध्या।
3. उ0नि0 श्री रतन कुमार शर्मा प्रभारी एस0ओ0जी0, जनपद-अयोध्या।
4. उ0नि0 श्री अदील अहमद चौकी प्रभारी हवाईपट्टी, थाना को0नगर जनपद-अयोध्या।
5. उ0नि0 श्री आशीष चन्द्र त्रिपाठी चौकी प्रभारी चौक थाना कोतवाली नगर जनपद-अयोध्या।
6. उ0नि0 श्री अविनाश प्रताप सिंह चौकी प्रभारी साहबगंज, थाना को0नगर जनपद-अयोध्या।
7. उ0नि0 श्री राजेश कुमार यादव चौकी प्रभारी अलीगढ़, थाना को0नगर जनपद-अयोध्या।
8. उ0नि0 श्री शिवानन्द यादव चौकी प्रभारी मीरनघाट, थाना कैण्ट जनपद-अयोध्या।
9. हे0का0 जितेन्द्र बहादुर सरोज थाना को0नगर, जनपद-अयोध्या।
10. का0 ओमप्रकाश सिंह थाना कैण्ट, जनपद-अयोध्या।
11. का0 राहुल यादव थाना को0नगर, जनपद-अयोध्या।
12. का0 विश्वदीपक तिवारी थाना को0नगर, जनपद-अयोध्या।
13. का0 मंजीत सिंह थाना को0नगर, जनपद-अयोध्या।
14. का0 ज्ञानप्रकाश यादव थाना को0नगर, जनपद-अयोध्या।
15. का0 विकास यादव थाना को0नगर, जनपद अयोध्या।
16. का0 रौनक सिंह थाना को0नगर, जनपद अयोध्या।
17. का0 आशीष यादव थाना को0नगर, जनपद-अयोध्या।
18. का0 विनय प्रकाश राय एस0ओ0जी0 टीम, जनपद-अयोध्या
19. का0 अंकित राय एस0ओ0जी0 टीम, जनपद-अयोध्या
20. का0 अजीत गुप्ता एस0ओ0जी0 टीम, जनपद-अयोध्या
21. का0 शिवम यादव एस0ओ0जी0 टीम, जनपद-अयोध्या
22. का0 प्रियेश तिवारी एस0ओ0जी0 टीम, जनपद-अयोध्या
23. का0 सौरभ सिंह सर्विलांस टीम, जनपद-अयोध्या
*आपराधिक इतिहास महेश मिश्रा*
1. मु0अ0सं0 368/17 धारा 406/504/506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या।
2. मु0अ0सं0 556/16 धारा 188 भा0द0वि0 थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या।
3. मु0अ0सं0 295/16 धारा 153ए भा0द0वि0 थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या।
4. मु0अ0सं0 682/17 धारा 188 भा0द0वि0 थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या।
*आपराधिक इतिहास नितिन कुमार*
1. मु0अ0सं0 67/16 धारा 135 विद्युत अधिनियम थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या।
*आपराधिक इतिहास विमल पाण्डेय*
1. मु0अ0सं0 196/16 धारा 323/325/504 भा0द0वि0 थाना कैण्ट जनपद अयोध्या।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here