आदित्यनाथ योगी की दूसरी बार ताजपोश पीएम की उपस्थिति में हुआ शपथग्रहण
52 मंत्रियों ने भी ग्रहण किया शपथ
केशव प्रसाद मौर्य भी दूसरे कार्यकाल में उप मुख्यमंत्री बनने में सफल
ब्राह्मण नेता के रूप में ब्रजेश पाठक का कद बढा, डिप्टी सीएम की मिली कुर्सी
2024 को जातीय समीकरण से साधने की कोशिश
लखनऊ। शुक्रवार शाम 4 बजे लखन
शपथ ग्रहण करते आदित्यनाथ योगी
ऊ
का इकाना स्टेडियम भव्य शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, स्मृति ईरानी, महेंद्र नाथ पांडे सहित 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में आदित्यनाथ योगी ने दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सीएम सहित 52 मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में सीएम के अतिरिक्त 18 कैबिनेट, 14 स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री शामिल हैं।
देखें योगी मंत्रिमंडल की पूरी डिटेल योगी आदित्यनाथ – मुख्यमंत्री
केशव प्रसाद मौर्य – उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक – उप मुख्यमंत्री
सूर्य प्रताप शाही – मंत्री
सुरेश कुमार खन्ना – मंत्री
स्वतंत्र देव सिंह – मंत्री
देवीरानी मौर्य – मंत्री
लक्ष्मी नारायण चौधरी – मंत्री
जयवीर सिंह – मंत्री
धर्मपाल सिंह – मंत्री
नंद गोपाल गुप्ता नंदी – मंत्री
भूपेंद्र सिंह चौधरी – मंत्री
अनिल राजभर – मंत्री
जितिन प्रसाद – मंत्री
राकेश सचान – मंत्री
अरविंद कुमार शर्मा – मंत्री
योगेन्द्र उपाध्याय – मंत्री
आशीष पटेल – मंत्री
संजय निषाद – मंत्री
योगी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
नितिन अग्रवाल -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
कपिल देव अग्रवाल -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
रवींद्र जायसवाल -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
संदीप सिंह -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
गुलाब देवी -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
गिरीश चंद्र यादव -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
धर्मवीर प्रजापति -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
असीम अरुण -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
जेपीएस राठौर -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
दयाशंकर सिंह -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
नरेंद्र कश्यप -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
दिनेश प्रताप सिंह -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
अरुण कुमार सक्सेना -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
योगी मंत्रिमंडल में इन विधायकों को बनाया गया राज्यमंत्री
मयंकेश्वर सिंह
दिनेश खटीक
संजीव गोंड
बलदेव सिंह ओलख
अजीत पाल
जसवंत सैनी
रामकेश निषाद
मनोहर लाल मन्नू कोरी
संजय गंगवार
बृजेश सिंह
के पी मलिक
सुरेश राही
सोमेंद्र तोमर
अनूप प्रधान ‘वाल्मीकि’
प्रतिभा शुक्ला
राकेश राठौर गुरु
रजनी तिवारी
सतीश शर्मा
दानिश आजाद अंसारी
विजय लक्ष्मी गौतम
सातों सीट भाजपा की झोली में डालने वाले गोंडा को मिली निराशा
2017 में देवीपाटन मंडल में तीन मंत्री थे
इस बार पूरे मंडल से एक भी विधायक को नहीं बनाया मंत्री
उत्तर प्रदेश के इकाना स्टेडियम में योगी 0-2 सरकार का गठन हो गया। 2024 को देखते हुए जिस तरह से जाति व क्षेत्रों को साधने के लिए मंत्रियों की सूची तैयार की गई है उसमें पूरे देवीपाटन मंडल के लोगों को निराश किया गया है। खासकर गोंडा में सात विधानसभा सीटों पर यहां की जनता ने भाजपा को प्रचंड जीत दिलाई लेकिन भाजपा संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं को निराश किया गया।
जातीय समीकरण के लिहाज से अनुसूचित जाति के वरिष्ठ विधायक रमापति शास्त्री को इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है। 2017 में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। बहराइच जिले के कैसरगंज से बैकवर्ड के कद्दावर नेता मुकुट विहार वर्मा के बेटे इस बार चुनाव हार गए थे। बलरामपुर सदर से अनुसूचित जाति के पल्टूराम को चुनाव से कुछ माह पहले राज्यमंत्री बनाया गया था। इस बार वह जीत गये और मंत्रिमंडल में जगह मिलना तय माना जा रहा था। रमापति के मंत्री न बनाए जाने के कारण पल्टूराम की कुर्सी और पक्का माना जा रहा था लेकिन तवज्जो नहीं दी गई। देवीपाटन मंडल में मुकुट विहार के बाद कुर्मी विरादरी के बड़े नेता के रूप में गौरा विधानसभा से दूसरी बार चुन कर आए प्रभात कुमार वर्मा को भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई।