असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ चयन

0
291

बभनान(गोंडा) विकासखंड छपिया क्षेत्र के बरहपुर गांव निवासी डॉ० सन्त प्रकाश तिवारी का इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज में असिस्टेंट प्रोफेसर(संस्कृत) पद पर चयन होने से परिजनों तथा क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। साधारण किसान परिवार में जन्मे डॉक्टर संत प्रकाश तिवारी की प्रारंभिक शिक्षा हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट किसान इण्टर कालेज बभनान बस्ती से तथा स्नातक की उपाधि आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बभनान गोण्डा से प्राप्त की। इसके बाद स्नातकोत्तर तथा एम. फिल. की उपाधि लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ से प्राप्त किया। यहीं से वर्ष 2014 में प्रख्यात विद्वान प्रोफेसर डॉ ओमप्रकाश पाण्डेय के दिशा निर्देशन में पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की।डॉ० संत प्रकाश तिवारी संस्कृत विषय के मर्मज्ञ , उपासक, एवं मनीषी हैं। डॉ० सन्त प्रकाश तिवारी की 3 पुस्तकें व 40 शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। इसके पूर्व में इन्होंने डॉ० एस. राधा कृष्णन पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से तथा पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप आई. सी. एस. एस. आर. से पूर्ण किया है। इस सफलता का श्रेय डॉ० तिवारी ने माता-पिता, बड़े भाई,भाभी एवं गुरुजनों को दिया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here