अरविंद केजरीवाल ने अपनी खांसी पूरे दिल्ली वालों को बाटी, हम जनता की सेवा के लिए राजनीति करते हैं अरविंद केजरीवाल पेशे के लिए।

0
308

खबर गोंडा से है। जहां एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद का निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। निजी मैरिज हाल में आयोजित मछुआरा समाज और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद निषाद पार्टी जिंदाबाद के नारे लगवाए साथ ही मीडिया से बात करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा बयान दिया कहा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पेशेके लिए राजनीति करते हैं हम लोग समाज और जनता के लिए राजनीति करते हैं। वहीं गुजरात और हिमाचल चुनाव को लेकर के अरविंद केजरीवाल के आम आदमी पार्टी के जीत वाले बयान पर कहा कि लोग क्या कहते हैं क्या नहीं कहते हैं इससे मतलब नहीं है। हम लोग सिद्धांतों की राजनीति करते हैं राजनीति पेशा का नहीं है सेवा का है। सेवा कर रहे हैं हम लोग सिस्टम से काम कर रहे हैं। आपने देखा होगा धीरे-धीरे लोगों का और पार्टियों से मोहभंग हो रहा है। हमारे NDA की तरफ आ रहे हैं। आप दिल्ली की दशा देख लीजिए मकान क्यों बंद कराया गया प्रदूषण क्यों बढ़ गया खांसी कैसे आ रही है अपनी खांसी अरविंद केजरीवाल ने पूरे दिल्ली वालों को भेज दिया। किसी का मकान बनना रोक देना निर्माण रोक देना कंस्ट्रक्शन रोक देना मजदूर कहां जाएंगे आखिर यह पेशा ही तो कहा जाएगा।

वहीं आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के बयान भाजपा विधायक इस तरह से घूम रहे हैं जैसे हमारे खेतों में सांड़ खुल्ला सांडों की तरह घूमकर जनता को गुमराह कर रहे भाजपा विधायक वाले बयान पर कहा कि जनता ने खुद उसका जवाब दे दिया है जयंत चौधरी और उनके सहयोगी दलों को जनता खुद जवाब दे रही है तो हम नेताओं को जवाब देने की आवश्यकता नहीं है। यही उम्मीद करूंगा कि वह ऐसे परिवार से रहे है जिनका सम्मानित परिवार रहा है निश्चित रूप से उनकी भाषा में मर्यादित भाषा होना चाहिए सम्मानजनक भाषा होनी चाहिए तब लगेगा कि उनके जो बाबा थे उनकी एक पहचान थी उस पहचान को शब्दों से कुछ शब्द इस तरीके से निकल गए तो माना जाएगा उनके आत्मसम्मान पर प्रभाव पड़ेगा।वही अखिलेश यादव के मैनपुरी उपचुनाव को लेकर किए गए नामांकन के ट्वीट पर कहा कि एक पार्टी है देश में लोकतंत्र है चुनाव के माध्यम से जनता का सम्मान मिलता है। सपा भी चुनाव लड़े भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी भी वहां मिलकर चुनाव लड़ेगी भाजपा जीतेगी आपने देखा होगा कैसे भाजपा जीती है। आपने देखा कैसे आजमगढ़ में परिवर्तन हुआ उसी तरीके से मैनपुरी में भी परिवर्तन होगा। वहीं राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि 70 साल गुजर गए जब उनके हाथ में पावर था तब तो कलम चलाएं नहीं लोगों को जोड़ा नहीं। लूटते गए लोगों को अपने पार्टी के लोगों को जोड़ ले वही बड़ी बात है। जोड़ने का काम निषाद पार्टी कर रही है। बिना भेदभाव के एनडीए की सरकार बना रहे हैं। हर जाति के हर वर्ग के हर धर्म के लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। हम लोग जनता के लिए काम करते हैं जनता के लिए काम करके दिखा रहे हैं इसीलिए जनता मोहर मार रही है।2017, 2019,2022 जनता के वोट निर्णयक है वो जो कहेगी वो ठीक है जनता अगर हम लोगों को वोट देकर जीता रही हैं। हम लोग चुनाव जीतेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here