अभियान चलाकर नारी शक्ति का कराया एहसास

0
411


करनैलगंज(गोंडा)। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना कोतवाली करनैलगंज टीम ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के लिए अभियान चलाया। रविवार को प्रदेश शासन के निर्देश व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों, छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, इत्यादि की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत, व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए थाना कोतवाली करनैलगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कूरी में चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं से संवाद स्थापित कर मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। तथा समाज में घटित हो रही घटनाओं के उदाहरण के माध्यम से सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए जागरूक किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया तथा पीड़ित महिलाओं की सुविधाओं के दृष्टिगत बनाए गए वन स्टॉप सेंटर के बारे संदर्भ में जानकारी दी गई। साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर और आरक्षी रमाशंकर मौर्य, आरक्षी अभय प्रताप यादव, आरक्षी सुभाष चंद्र व महिला आरक्षी ज्योति राजभर एवं गांव के बहुत से लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here