अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाप बेटी की दर्दनाक मौत

0
333

करनैलगंज(गोंडा)। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर ग्राम सिकिहा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार बाप-बेटी की मौत हो गई। दुर्घटना की खबर गांव पहुँचते ही कोहराम मच गई। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कोंचा कासिमपुर निवासी रामसेवक उम्र करीब 42 वर्ष अपनी बेटी चाँदनी 12 वर्ष को लेकर इलाज कराने जा रहा था। इसी दौरान सिकिहा मोड़ के पास चार पहिया तेज रफ्तार से जा रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिससे हुई दुर्घटना में चांदनी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि रामसेवक को गम्भीर अवस्था में सीएचसी ले जाया गया। वहाँ से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में पता चला कि उसे डॉक्टरों ने इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गयी। परिवार में एक साथ दो मौतों से पूरे गांव में मातम छा गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया घटना संज्ञान में है, तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here