दबंगों ने पूरे परिवार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

0
535
Spread the love
पिटाई में घायल युवक

कटरा बाजार, गोंडा। थाना क्षेत्र कटरा बाजार के वार्ड नंबर 2 निवासी गिरीश पाल तिवारी ने थाने में तहरीर देकर आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि रविवार को उनके बेटे हिमांशु की तिलक है और पूरा परिवार तिलक की तैयारी कार्यक्रम में व्यस्त था। प्रार्थी अपनी जमीन में नल लगवा रहा था। विपक्षी अजय कुमार पुत्र जटाशंकर, अमित कुमार पुत्र हरिशंकर व अमित कुमार की पत्नी, जटाशंकर पुत्र कामता प्रसाद, निवासी वार्ड नंबर 2 परसौनी पुरवा तथा आशीष कुमार पुत्र प्रवीण कुमार निवासी चन्दापुर थाना परसपुर और चार लोग अज्ञात लाठी डंडा हॉकी लोहे की राड लेकर मेरे दरवाजे पर चढ़ गए और मां बहन की भद्दी भद्दी गाली गुप्ता देते हुए जान माल की धमकी देने लगे। मना किया तो लोग मुझे मारने पीटने लगे मेरे चिल्लाने पर मेरी मां सोनापति मेरे पिता शेषनारायण और बेटे हिमांशु, पत्नी नीलम, बहन कमलेश और बेटी शिवानी व स्वाति को मारने पीटने लगे। जब वे सब जान बचाकर घर में भागे तो विपक्षी घर में घुसकर मारा पीटा व घर में रखा सामान भी तोड़ दिए। हल्ला गुहार पर जब गांव के लोग आ गए तो विपक्षी जान माल की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उपरोक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here