कांग्रेस प्रत्याशी ने भेजा अन्य प्रत्याशियों को मिर्ची का पैकेट

0
683
Spread the love

 

कांग्रेस प्रत्याशी ने भेजा अन्य प्रत्याशियों को मिर्ची का पैकेट

गोण्डा करनैलगंज- मतदान की तारीख नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है करनैलगंज विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी त्रिलोकी नाथ तिवारी ने कैसरगंज से भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह, सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह तथा निवर्तमान विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह लल्ला भैया को मिर्ची के पैकेट भेजा है। कांग्रेस प्रत्याशी त्रिलोकी नाथ तिवारी ने सांसद, पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक पर 40 वर्षों से जनता की आंखों में मिर्ची झोंक कर वोट लेने का आरोप लगाते हुए इन नेताओं को मिर्ची भेजा है।
त्रिलोकी नाथ तिवारी ने कहां की वर्तमान विधायक लल्ला भैया, पूर्व विधायक योगेश प्रताप सिंह पिछले 40 वर्षों से पर्दे के पीछे गठबंधन कर लोगों की आंखों में मिर्ची डालकर वोट लेते चले आए हैं। और विकास के नाम पर क्षेत्र में कोई कार्य नहीं किया है अब मेरे मैदान में आने से दोनों लोग ने गठबंधन कर लिए हैं। उन्होंने के डाक माध्यम से सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह, निवर्तमान विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया तथा कैसरगंज से भाजपा सांसद ब्रिज भूषण शरण सिंह को डाक के माध्यम से मिर्ची भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here