एसबीआई फाउंडेशन पंख संस्था द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम

0
23
Spread the love

रेहरा कला में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, 250 से अधिक छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने लिया हिस्सा

बलरामपुर। पचपेड़वा ब्लॉक के रेहरा कला गांव में पंख संस्था एवं एसबीआई फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान लाइव हैंडवॉश डेमो, स्वच्छता जागरूकता रैली तथा वेस्ट खाली बोतलों का पुनः उपयोग करते हुए क्यारी बनाने की गतिविधि आयोजित की गई। इसके साथ ही स्कूल परिसर एवं गांव में वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों और ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने की सही विधि, शौचालय के नियमित उपयोग तथा साफ-सफाई के महत्व की जानकारी दी गई।

पंख टीम के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर राजमंगल सिंह ने स्वच्छता का मूल मंत्र बताते हुए शौचालय के उपयोग और व्यक्तिगत स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया। वहीं डॉ. अभय पांडे ने स्वच्छता के अभाव में होने वाली बीमारियों की जानकारी देते हुए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की प्रिंसिपल (वार्डन) ने भी विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

स्वच्छता को व्यवहार में उतारने के संदेश के साथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय की प्रिंसिपल तथा कंपोजिट विद्यालय रेहरा कला के प्रिंसिपल को एक-एक डस्टबिन प्रदान किया गया। वहीं कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को स्वच्छता जागरूकता संदेश प्रिंट किए हुए कपड़े के झोले वितरित किए गए। झोलों के माध्यम से “पॉलिथीन को दूर भगाएं, झोले को अपनाएं का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय के प्रिंसिपल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कस्तूरबा गांधी विद्यालय से सुकन्या यादव, कमला देवी मौर्या, विद्योत्मा और अन्नू यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पंख टीम की ओर से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर राजमंगल सिंह, डॉ. अभय पांडे, लैब तकनीशियन सुनील जायसवाल, फार्मासिस्ट राजन, पायलट शुभम सोनी तथा स्टाफ नर्स शुभम कुमार वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और पॉलिथीन के प्रयोग को कम करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here