भाजपा विधायक के भतीजे ने किया सुसाइड

0
334
Spread the love

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बड़ा मामला सामने आया है जहां पर गोंडा जनपद के एक भाजपा विधायक के भतीजे ने आत्महत्या कर ली है. इस दौरान परिजनों का आरोप लगाया है कि मृतक बिजनेस पार्टनर ने उनके पैसे हड़प लिए. मांगने पर वापस नहीं कर रहे थे। जिसको लेकर मृतक काफी दिनों से परेशान चल रहा था.
लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित रिश्ता मैनहैटन के टावर- A 2 के फ्लैट संख्या 407 में बलरामपुर निवासी शिवम त्रिपाठी ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली. वह किराए के फ्लैट में रहते थे. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वह गोंडा से भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी के रिश्तेदार हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

वहीं, परिजनों का आरोप है कि मृतक बिजनेस पार्टनर ने उनके पैसे हड़प लिए, मांगने पर वापस नहीं कर रहे थे. जिसको लेकर मृतक काफी दिनों से परेशान चल रहा था. परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है.

रविवार शाम को मकान मालिक फ्लैट पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था. आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने गार्ड को बुलाया. इसके बाद फ्लैट मालिक और सिक्योरिटी गार्ड ने वीडियो बनाते हुए फ्लैट का दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो शिवम का शव पंखे के सहारे फंदे से झूल रहा था. पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. मामले की जांच की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here