पंख और एसबीआई फाउंडेशन के द्वारा स्वच्छता जन जागरूकता अभियान का आयोजन

0
115

बलरामपुर/ पचपेड़वा:- 24 जनवरी 2026 को एसबीआई फाउंडेशन एवं पंख संस्था के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम का आयोजन सुगवा कोडर प्राइमरी स्कूल तथा मजगवा कला प्राइमरी स्कूल में किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और ग्रामीणों को साफ-सफाई, स्वच्छ वातावरण एवं स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, घर-आसपास की साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन तथा बीमारियों से बचाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों को भी खुले में शौच न करने, गंदगी से होने वाली बीमारियों और स्वच्छ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने हेतु डस्टबिन का वितरण किया गया, जिससे बच्चे नियमित रूप से कचरा सही स्थान पर डालने की आदत विकसित कर सकें। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा को मजबूत करने के उद्देश्य से मेडिकल किट भी प्रदान की गई। स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक विशेष स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और ग्रामीणों ने नारे लगाते हुए गांव में भ्रमण किया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापकगण विवेक चौधरी (सहायक अध्यापक), रघुवीर सिंह (सहायक अध्यापक) एवं नेहा गौतम उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग से प्रियंका यादव (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर), पंख संस्था की ओर से डॉ. अभय पांडे (मेडिकल ऑफिसर), ज्ञान प्रकाश सिंह (नर्सिंग ऑफिसर), सुनील जायसवाल (लैब टेक्नीशियन), राजन कुशवाहा (फार्मासिस्ट) तथा धनंजय सोनी (पायलट) भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here