पार्टी मजबूत करने को लेकर चल रहा है अभियान: अनिल दुबे

0
210
Spread the love

राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव ने धानेपुर में कई लोगों को पार्टी की दिलाई सदस्यता

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दूबे का स्वागत करते कार्यकर्ता

गोंडा: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने पार्टी द्वारा शुरू किए गए सक्रिय सदस्यता अभियान को शुभारंभ करने धानेपुर नगर पंचायत पहुंचे और बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के लोगों को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई। शनिवार को कांग्रेस नेता हरनाथ पांडे, अनंत राम पाण्डेय,तथा सपा नेता राम भूलन मिश्रा एवं हरपाल सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ली। अनिल दुबे ने कहा कि कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों के मान सम्मान और स्वाभिमान को निरन्तर बढ़ाने में लगा है और राष्ट्रीय लोकदल को पूर्वांचल बुंदेलखंड और मध्य उत्तर प्रदेश में भी मजबूत करने के लिए अभियान शुरू कर रखा है।बाबा साहब के जन्म दिवस से राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता अभियान शुरू किया गया है जो 6 माह तक चलेगा ।जो कार्यकर्ता और पदाधिकारी ज्यादा सदस्य बनाएंगे उन्हें जिला पंचायत का चुनाव लड़ाया जाएगा।श पार्टी सभी जिलों में जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here