पूर्व सपा विधायक ने भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर रोग

0
815
Spread the love

सपा के पूर्व विधायक ने भाजपा विधायक पर लगाये गंभीर आरोप(भाजपा विधायक ने पूर्व विधायक को बताया नटवरलाल)

बहराइच जिले के पयागपुर विधानसभा के पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी के नेता मुकेश श्रीवास्तव ने बीजेपी के विधायक सुभाष त्रिपाठी के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं
मुकेश श्रीवास्तव के छोटे भाई विपिन श्रीवास्तव को नगर पंचायत अध्यक्ष के पद से बर्खास्त किए जाने के बाद दोनों पक्षों में जुबानी जंग तेज हो गयी है मुकेश श्रीवास्तव का आरोप है कि भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी के दबाव में आकर शासन एवं प्रशासन के अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेजों के दम पर उनके भाई को चेयरमैन पद से बर्खास्त किया है,
भाजपा विधायक के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकेश श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि पूरे पयागपुर क्षेत्र में विधायक के संरक्षण में बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार किया जा रहा है और युवाओं को नशे की दलदल में धकेला जा रहा है,
मुकेश श्रीवास्तव ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने पयागपुर क्षेत्र को लूट का अड्डा बना लिया है हर विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को परवान चढ़ाया जा रहा है,

सपा के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के द्वारा लगाए गए आरोपी को निराधार बताते हुए भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने पूर्व विधायक को नटवरलाल बताया, सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि जो व्यक्ति खुद तमाम तरह के आरोपों में घिरा हुआ है और चार्जसीटेड है वह दूसरे पर क्या आरोप लगाएगा, सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व विधायक के द्वारा लगाए गए आप अगर सत्य होते हैं तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे,

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here