कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक के चंगुल में आखिर आ ही गया जाली नोट व्यवसायी का एक और परिंदा

0
487
Spread the love

जाली नोटों के कारोबार से जुड़ा एक अभियुक्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

 शैलेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

कुशीनगर जाली नोटों के कारोबार के मामलें में कुशीनगर पुलिस ने मुकदमें में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया…मुठभेड़ को थाना सेवरही, थाना तमकुहीराज, थाना तरयासुजान व थाना साइबर की संयुक्त टीम के द्वारा सेवरही थाना क्षेत्र के गांव बिनटोलिया के पास आम के बगीचे के पास मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर मुठभेड़ को अंजाम दिया गया… वह घायल हो गया…मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली मुस्तकीम के पैरों में लगी और वह घायल हो गया…पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने जाली नोट 30हज़ार रुपया,अपराध से अर्जित भारतीय मुद्रा नगद रुपया 10हज़ार रुपये ,1 तमंचा,4 जिंदा कारतूस,1बाइक और अन्य सामान बरामद किया… 23 सितंबर को जाली नोटों के कारोबार करने वाले गैंग से जुड़े 10 शातिर अभियुक्तों को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी हैं..

.गिरफ्तार अभियुक्त मुस्तकीम पर पहले से 7 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं… जाली नोट कारोबार का मास्टरमाइंड सपा नेता रफीक उर्फ बबलू के साथ मिलकर मुस्तकीम जाली नोटों के केरियर का काम करता था..मुस्तकीम पशु तस्करी के कारोबार से भी जुड़ा हुआ था..जब कुशीनगर पुलिस ने आज मुठभेड़ के दौरान पकड़ा तो यह पशु तस्करी करने के लिए बाहर निकला था..पुलिस ने इसके पास से तीन गोवंश भी बरामद किए है साथ पशु को काटने वाले हथियार भी बरामद किया हैं..जाली नोट कारोबार के रैकेट से जुड़े फरार अन्य अभियुक्तों की तलाश में कुशीनगर पुलिस जुटी हुई हैं…

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here