एक्शन में दिखे डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, देवीपाटन मंडल के अपराधियों में खौफ

0
928
Spread the love

मंडल स्तर पर चलाया गया वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान 

Gonda UP डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में देवीपाटन परिक्षेत्र के जनपदो द्वारा विभिन्न अभियोगों के वांछित अपराधियों के विरुद्द अभियान चलाकर की गयी कार्यवाही

पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के दिशा-निर्देशन में देवीपाटन परिक्षेत्र के जनपदों की पुलिस द्वारा दिनाँक 21-09-2024 से 23-09-2024 तक विभिन्न अभियोगों के वाँछित अपराधियों, एनबीडब्ल्यू व जिलाबदर अपराधियों के विरुद्द अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी |
इस अभियान के दौरान *जनपद गोण्डा* से एनबीडब्लू के अन्तर्गत 112 अभियुक्तों की गिरफ्तारी,वाँछित की श्रेणी में 09 अभियुक्तों की गिरफ्तारी व 28 जिलाबदर की चेंकिग कर 01 जिलाबदर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया|

*जनपद बलरामपुर* से एनबीडब्लू के अन्तर्गत 36 अभियुक्तों की गिरफ्तारी ,वाँछित की श्रेणी में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया|

*जनपद बहराइच* से एनबीडब्लू के अन्तर्गत 95 अभियुक्तों की गिरफ्तारी,वाँछित की श्रेणी में 14 अभियुक्तों की गिरफ्तारी व 15 जिलाबदर की चेंकिग कर 01 जिलाबदर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया|
*जनपद श्रावस्ती* से एनबीडब्लू के अन्तर्गत 19 अभियुक्तों की गिरफ्तारी,वाँछित अभियुक्तो की श्रेणी में 16 के विरुद्ध 41(क) की कार्यवाही व 03 जिलाबदर की चेंकिग की गयी|

*पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र द्वारा स्वयं के पर्यवेक्षण में अपराधियो के विरुद्द लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है एवं प्रत्येक अभियान की निगरानी कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये जा रहे हैं|*

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here