अवैध रूप से चल रहे डिस्पेंसरी की हुई मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

0
724
Spread the love

Up gonda गोण्डा झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार झोलाछाप डॉक्टर गोंडा में हर चौक चौराहे पर अपना डेरा बना कर डटे है आए दिन मरीजों की शिकायत आती रहती है की गलत दवा होने से घटनाएं घटती रहती हैं आपको बता दें गोंडा के हर छोटे-मोटे बाजार में दो चार झोलाछाप डॉक्टर अपना डिस्पेंसरी चला रहे हैं यह डॉक्टर कुछ भी करने से जरा भी हिचक नहीं लेते चाहे वह सर्जरी का केस हो या फिर फिजीशियन लेवल का यह डॉक्टर बिना जांच पड़ताल के लिए अंदाज से ही दवाई देते हैं और जब मरीज की हालत सीरियस हो जाती है तब यह डॉक्टर हाथ खड़ा कर लेते हैं और अंत में मरीज को फिर किसी अच्छे डॉक्टर के पास पहुंचना ही पड़ता है जहां पर मोटी रकम खर्च होती है
ऐसे ही एक शिकायत आई है गोंडा जनपद के साहिबा पुर गांव का यह गोंडा फैजाबाद हाईवे के पास राजा सगरा नाम का छोटा सा मार्केट है जिसके बगल साहिबापुर मैं डिस्पेंसरी चलती है बोर्ड पर लिखा है लक्ष्मी क्लीनिक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है की बोर्ड में जिस डॉक्टर का नाम लिखा है डॉक्टर एस कुमार हकीकत में इनका पूरा नाम कथित डॉक्टर लाल जी गोस्वामी के अनुसार डॉक्टर शिव कुमार सिंह है ये अपना डुमरिया डीह में खुद प्रैक्टिस करते हैं लाल जी गोस्वामी के अनुसार डॉक्टर साहब दूसरे तीसरे दिन आते हैं वही जब इस मामले पर डॉ शिवकुमार से फोन पर बात किया गया तो उनका भी साफ तौर पर कहना है कि हां मेरे नाम से क्लीनिक चलता है लेकिन यह किसने बताया जब हमने बताया डिस्पेंसरी संचालक लाल जी गोस्वामी ने आपका नाम बताया है तो उन्होंने कहां हा मैं दूसरे तीसरे दिन जाता हूं ।
अब सवाल यह उठता है जब डॉक्टर साहब दूसरे तीसरे दिन लक्ष्मी क्लीनिक पर जाते हैं तो मरीजों का उपचार रोज कौन करता है जबकि यह क्लीनिक सुबह से लेकर शाम तक मरीजों का तांता लगा रहता है ऐसे में जब हमने कुछ स्थानीय लोगों से बात किया तो उनका जो निकल कर आया बयान की साहब यहां पर जो डॉक्टर लालजी गोस्वामी जी हैं वही सब का इलाज करते हैं और वही डॉक्टर लाल जी गोस्वामी ने बताया कि हमारे पास डॉक्टर की डिग्री नहीं है ऐसे में साफ जाहिर होता है कि किसी दूसरे डॉक्टर के नाम पर डॉक्टर लाल जी अवैध रूप से डिस्पेंसरी चला रहे हैं वही पीड़ित पक्ष ने बताया की मुख्यमंत्री पोर्टल पर हमने शिकायत किया है जिसकी शिकायत संख्या 40018322029811 है की डॉक्टर लाल जी गोस्वामी झोलाछाप डॉक्टर है और गलत तरीके से डिस्पेंसरी चला रहे हैं इसकी सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए जिससे छेत्र की जनता को असुविधा ना हो और वह अच्छे डॉक्टरों के पास जाए जो हकीकत में डॉक्टर हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here