टैबलेट वितरण समारोह में बोले कीर्तिवर्धन सिंह।
गोंडा। जिले के मनकापुर क्षेत्र अंतर्गत किशुनदासपुर में स्थित आरबीटीएम निजी आईटीआई काॅलेज में रविवार को आयोजित छात्रों को टैबलेट वितरण समारोह में गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि,स्थानीय छात्रों व क्षेत्र के लिये रोजगार का बड़ा माध्यम बनेगा आरबीटीएम निजी आईटीआई काॅलेज। इससे पूर्व सांसद ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया था।
उन्होंने ने कहा कि,इस क्षेत्र ही नहीं जनपद को शिवमूर्ति त्रिपाठी जैसे व्यक्तित्व की आवश्यकता है,जो इस तरह के प्रोफेशनल तैयार कर उन्हें रोजगार दिलाने में अहम भूमिका निभाते हुये प्रदेश में बेरोजगारी दूर करने में विशेष योगदान दे रहे हैं।
बता दें कि,योगी सरकार की मेधा उन्नयन कार्यक्रम के तहत मेधावी छात्र -छात्राओं की प्रतिभा बढ़ाने तथा उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के क्रम में विधानसभा मनकापुर के ग्रामसभा किशुंदासपुर में बने आर बी टी एम निजी आईटीआई कॉलेज में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर इलेक्ट्रिशियन, फिटर द्वितीय वर्ष में चयनित छात्र -छात्राओं को टैबलेट /स्मार्टफोन वितरित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं। सांसद ने उपस्थित छात्र -छात्राओं एवम् अभिभावकों को संबोधित करते हुए केंद्र एवम राज्य सरकार द्वारा छात्रों के हितों में चलाई जा रही योजनाओं को बतलाते हुए कहा छात्र खूब मन लगाकर पढ़े हमारी सरकार हर तरह से आपके साथ है,
भाजपा सरकार अच्छे शिक्षण संस्थान खोलने के साथ छात्र -छात्राओं के लिए विभिन्न योजनाओं से लाभ पहुंचाकर हर तरह से उनकी मदद को तत्पर है।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ,पूर्व ब्लाक प्रमुख यूपी सिंह,सभासद वैभव सिंह,विनय त्रिपाठी, प्रधान ओम प्रकाश भारती, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सर्वेश भट्ट ,राम हौसला शर्मा ,प्रधान चंद्र कपूर बृजेश उपाध्याय, श्रीनिवास उपाध्याय ,राजू त्रिपाठी ,बबलू त्रिपाठी शैलेंद्र उपाध्याय,कृष्ण देव उपाध्याय,प्यारेलाल तिवारी,विनय सिंह ,अंकुर विश्वकर्मा, राजेश सिंह , एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक व अभिभावक गण आदि लोग मौजूद रहे।




















