हाइड्रा क्रेन के नीचे दबकर महिला की मौत 

0
515
Spread the love

हाइड्रा क्रेन के नीचे दबकर महिला की मौत

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर  हाइड्रा क्रेन वाहन ने एक महिला को रौंद दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पहले वाहन को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया और चालक की पिटाई की। वाहन को जलाने की तैयारी में थे तबतक मौके पर डायल 112 की पुलिस ने पहुंचकर चालक को छुड़ाया, उसे सीएचसी करनैलगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया। वाहन जलाने की जिद पर अड़े लोगों को पुलिस समझाने का प्रयास कर रही थी उसी बीच ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घण्टे तक जाम लगा रहा। काफी देर बाद पहुंची कटरा बाजार थाने की फोर्स ने महिला के शव को कब्जे में लेकर तहरीर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर ग्राम निंदुरा जोगिनपुरवा के सामने की है। जहां हाइड्रा क्रेन की चपेट में आकर एक 52 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीण हाइड्रा क्रेन चालक की पिटाई करने लगे। उसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को ग्रामीणों से बचाकर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। ग्राम निंदूरा के मजरा जोगिनपुरवा के निवासी सलामुद्दीन की 52 वर्षीय पत्नी जफरुलनिशा सड़क पार कर रही थी। उसी बीच करनैलगंज की तरफ से पहुंची हाइड्रा क्रेन की चपेट में आकर जफरुलनिशा की मौके पर ही मौत ही गई। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ में मौजूद कुछ लोग चालक की पिटाई करने लगे तथा वाहन को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। डायल 112 की टीम जब मौके पर पहुंची तो चालक को छुड़ाने में पुलिस से भी धक्कामुक्की हुई। फिर भी पुलिस ने चालक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर करनैलगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चालक को काफी चोटें आई है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगाया जो करीब एक घण्टे तक चलता रहा। पुलिस से झड़प व ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए मौके पर कटरा बाजार थाने की भारी फोर्स बुलाई गई सूचना पाकर भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शव को कब्जे मे करके पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वही हाइड्रा क्रेन चालक ने अपना नाम राहुल पुत्र मेवालाल निवासी दुरगोंड़वा थाना परसपुर बताया। जिसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष कटरा बाजार चितवन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। वही हाइड्रा क्रेन को कब्जे में लेकर मृतक महिला के पुत्र अलीमुद्दीन की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। घायल चालक का इलाज भी कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here