बच्चों के मध्य निबंध प्रतियोगिता आयोजित

0
722
Spread the love

 करनैलगंज(गोंडा)। उड़ान फाउंडेशन के बैनर तले नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पर्यावरण जागरूकता के लिए चित्र व निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चो को पर्यावरण के बारे में बताया गया। बच्चो ने अपनी कला और निबंध के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित रखने को दर्शाया गया। जिसमे अभिषेक मिश्रा ने निबंध लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त किया और कला प्रतियोगिता में आरुष शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रोजेक्ट गमले में पेड़ लगा कर आक्सीजन को बचाने के लिए प्रयास करके बच्चो को जागरूक किया गया। जिसमें साक्षी जयसवाल ने प्रथम स्थान, तान्या मिश्रा ने द्वितीय स्थान तथा अंजली गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ड्राइंग में अमन शुक्ला को दूसरा स्थान और आदर्श मिश्रा को तीसरl स्थान प्राप्त हुआ। पर्यावरण के लिए बच्चो को जागरूक किया गया। उड़ान फाउंडेशन की अध्यक्ष नाजिया यास्मीन ने बच्चो को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में सीमा यास्मीन उम्मे, शाकिरा, सबिहा यास्मीन मौजूद रहीं। उड़ान फाउंडेशन का कार्यक्रम गाड़ी बाजार से जावेद वारसी उर्फ़ चीनी के मकान में सम्पन्न हुआ।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here