विद्यालय सुंदरी करण के नाम पर बिना काम के ही होगया पेमेंट

0
550
Spread the love

करनैलगंज(गोंडा)। प्राथमिक विद्यालय में सुन्दरीकरण व टाइल्स, मरम्मत के नाम पर धन आहरित होने के दो साल बाद भी विद्यालय में कोई काम नही हुआ। विकास खंड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत बसेरिया के प्राथमिक विद्यालय के कक्षाकक्ष में टाइल्स लगवाने के लिये 5 जुलाई 2019 को ग्राम पंचायत के बैंक खाते से 72 हजार 750 रुपये, उसी दिन पुनः 94 हजार 500 का दूसरा भुगतान कर दिया गया। मगर विद्यालय के एक भी कक्ष में आज टाइल्स का स्थापना नही कराया गया है और उस व्यय की गई धनराशि का बंदर बांट कर लिया गया है। सम्बन्धित अधिकारियों को प्रकरण की जानकारी है फिर भी कोई कार्रवाई नही हो रही है। जिससे भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। एक ग्राम पंचायत में नही अधिकतर ग्राम पंचायतों में यह खेल हो चुका है। इसी तरह कम्पोजिट विद्यालय करनैलगंज, प्राथमिक विद्यालय पिपरी सहित दो दर्जन स्कूलों में टाइल्स, सुन्दरीकरण का लाखों रुपया बीते सत्र में निकाला जा चुका है। जहां काम शिक्षा विभाग के कम्पोजिट ग्रांट से हुआ और प्रधानों व ग्राम पंचायत अधिकारियों ने सांठगांठ करके पंचायत के खाते से भी धन निकाल लिया। जिसमें ब्लॉक से लेकर जिले तक के अधिकारी संलिप्त हैं। बसेरिया के ग्राम विकास अधिकारी विमलेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत के अभिलेखों के अनुदार टाइल्स स्थापना पर धनराशि भुगतान किया गया है और टाईल्स भी नही लगाई गई है। मगर यह मेरे कार्यकाल से पूर्व का है। खंड विकास अधिकारी श्रीकांत ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नही है। फिर भी मैं स्वयं जांच करूंगा और धन का भुगतान करके यदि टाइल्स नही लगया जाना पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here