कर्नलगंज क्षेत्र की प्रमुख घटनाएं कुछ इस प्रकार

0
800
Spread the love

करनैलगंज(गोंडा)। अपने कर्तव्यों के साथ-साथ आम जनमानस की सहायता हेतु मानवीय कार्यों में भी करनैलगंज पुलिस बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रही है। रविवार को कस्बा चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी एजाज अहमद को दो मोबाइल फोन चौक घंटाघर के पास पड़ा मिला। उक्त मोबाइल के बारे में पता चला कि करनैलगंज बाजार में खरीदारी करते समय फूलमती पुत्री छांगुर निवासी ग्राम सुदईपुरवा दत्तनगर की दो मोबाइल सैमसंग व जियोफोन घंटाघर के पास गिर गया था। कस्बा चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्र ने बताया उक्त दोनों मोबाइल को फूलमती के भाई विवेक कुमार पुत्र छांगुर को कस्बा चौकी पर बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया। वहीं अपना खोया हुआ फोन पाकर विवेक ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा मित्र पुलिस की कार्यशैली व ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।

कल धूमधाम से मनाई जाएगी महाराणा प्रताप की जयंती

 करनैलगंज(गोंडा)। सोमवार को महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। सुभाष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को माँ बाराही न्यूज़ के संयोजन में लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला परिसर में महाराणा प्रताप की जयंती व सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कार्यक्रम 10 बजे से प्रारम्भ हो जाएगा जिसमें कुछ विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिकारीयों व जनप्रतिनिधियों के साथ समाज के अन्य लोगों कि भी सहभागिता रहेगी।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए अवधेश तिवारी

करनैलगंज(गोंडा)।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिले के पंडित अवधेश तिवारी के निःस्वार्थ भावना, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा व कर्मठता को देखते हुए जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जानकारी देते हुए पं.अभिषेक शुक्ल शिवम ने बताया भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पं.अवधेश तिवारी के जिला उपाध्यक्ष पद की घोषणा की गई थी। जिलाध्यक्ष आनन्द शुक्ला, एडवोकेट अरुण त्रिपाठी, लल्लू तिवारी, शिव कुमार शुक्ला, राजेश तिवारी, आलोक द्विवेदी, ननकऊ तिवारी, अक्षय तिवारी समेत ब्राह्मण महासभा रा व परशुराम सेना के तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here