प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ इकाई करनैलगंज का गठन

0
541
Spread the love

करनैलगंज(गोंडा)। रविवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ इकाई करनैलगंज का गठन/ विस्तार कार्यक्रम पूर्व माध्यमिक विद्यालय करनैलगंज के परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान बतौर पर्यवेक्षक जिला मंत्री अभिमन्यु प्रसाद मिश्रा व पड़री कृपाल ब्लॉक अध्यक्ष हनुमंत कुमार तिवारी की देखरेख में ब्लॉक संरक्षक अशोक कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मनुवा त्रिपाठी, ब्लॉक महामंत्री राजेश कुमार यादव, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार सिंह व ब्लॉक कोषाध्यक्ष, प्रदीप कुमार मौर्य को मनोनीत किया गया।
इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्र, हलधरमऊ कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारी चंद्र कुमार शुक्ला, दिनेश कुमार विश्वकर्मा, बृजेश पाल सिंह, सफीकुर्रहमान, शिव बालक, मोहम्मद अकरम, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार यादव, रामविलास, कृष्ण मोहन तिवारी, किरण त्रिवेदी, अशोक कुमार शर्मा, प्रमिला मिश्रा, सविता सिंह, सुधा, सुरेश कुमार यादव, सत्य प्रकाश गुप्ता, शंभू शरण, सबर मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here