सीडीओ ने अटल आवासीय विद्यालय सिसवा का किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

0
519
Spread the love

 

गोण्डा मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने तहसील मनकापुर अन्तर्गत ग्राम सिसवा में 75 करोड़ रूपए की लागत से बन रहे अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड के अधिशासी अभियन्ता को निर्माण कार्य में और अधिक तेजी लाकर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी श्री त्रिपाठी ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना में शामिल है तथा इस विद्यालय की क्षमता एक हजार छात्रों की है। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में देवीपाटन मण्डल के चारों जनपदों के पंजीकृत श्रमिकों के एक हजार बच्चे इंटर मीडिएट तक की पढ़ाई निःशुल्क व विद्यालय में आवासित रहकर प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय आवास और मल्टी परपज स्टेडियम सहित शिक्षण के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा तथा बेहतरीन शैक्षिक वातावरण के साथ छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य संवर्धन एवं इको फ्रेन्डली भी होगा।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रान्तीय खण्ड को निर्देशित किया कि आगामी अगस्त तक हर हाल में विद्यालय का निर्माण कार्य पूरा कराएं तथा निर्माण की प्रगति के संबंध में उन्हें साप्ताहिक रिपोर्ट भी दें। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाय तथा मानक अनुरूप ही सभी निर्माण कार्य पूरे कराए जाएं।
निरीक्षण के अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड देवेन्द्र मणि सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here