0
495
Spread the love

 

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों कर्मचारियों व फेडरेशनों के संयुक्त आह्वान  पर 28 – 29 मार्च आम हड़ताल

गोंडा। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों कर्मचारियों व फेडरेशनों के संयुक्त मंच द्वारा आगामी 28 – 29 मार्च 2022 को केंद्र सरकार की श्रम व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय आम हड़ताल पर सभी मेहनतकश मजदूर व कर्मचारी रहेंगे । सीआईटीयू राज्य कमेटी सदस्य कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 28 मार्च 2022 को अपने अपने कार्यालय पर हड़ताल करेंगे तथा 29 मार्च 2022 को गांधी पार्क गोंडा में इकट्ठा होंगे तथा उप श्रमायुक्त कार्यालय गोंडा तक रैली निकाल कर किसान मजदूर संघर्ष समन्वय समिति गोंडा के सभी ट्रेड यूनियनों कर्मचारियों व फेडरेशनों के साथियों द्वारा प्रधान मंत्री को संबोधित मांग पत्र उप श्रमायुक्त महोदय के माध्यम से दिया जायेगा। एटक के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कामरेड सत्य नारायण तिवारी ने सभी साथियों से आवहान किया है कि इस आम हड़ताल को मुकम्मल हड़ताल में बदलें जिससे मजदूरों व कर्मचारियों को सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों से होने वाले उत्पीणन से बाहर निकाला जा सके। बिजली कर्मचारी संघ के नेता राम कृपाल यादव ,पूर्वांचल चीनी मिल कर्मचारी यूनियन के ईश्वर शरण शुक्ल, यूपीएमएसआरए से रवींद्र सिंह संतोष शुक्ला विनीत तिवारी, आंगनवाडी कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश सीटू के मीनाक्षी खरे रानीदेवी पाल दिलीप शुक्ला, रेलवे ठेका मजदूर यूनियन स्वामीनाथ , जिला ट्रेड यूनियन कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कुमार कनौजिया, अंबिका प्रसाद यादव, मनोज कुमार सिंह, राम गोविंद मिश्रा, रमेश कुमार, विनोद कुमार शर्मा, विंदु कुमार सिंह, रवि प्रकाश तिवारी, सभाजीत यादव, रुद्र प्रताप सिंह, अनील उल्लाह , डी एस सिंह, एहसान हुसैन आनंद प्रकाश तिवारी, आनंद कुमार श्रीवास्तव , बैजनाथ, साजिद खान, रमाकांत सिंह आदि को सफल हड़ताल कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here