साईं की निकली पालकी, भक्तों ने झूमकर किया स्वागत

0
469

गोसाईगंज (अयोध्या)। नगर के कटरा से साईं पालकी यात्रा निकाली गई जो नगर के कटरा भीटी तिराहा तेलिया गढ़ ठंडी सड़क रामगंज भ्रमण करते हुए कटरा हनुमानगढ़ी पर पहुंची। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं तथा पुरुष ने भाग लिया। डीजे की धुन पर सैकड़ों महिलाएं और पुरुष मगन होकर नृत्य करते हुए साईं के जयकारे लगाते रहे।
गौरतलब हो कि यह 12वीं बार नगर में साईं पालकी यात्रा निकाली गई जिसमें भव्य भंडारे का आयोजन किया इस भंडारे में 2000 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
साईं पालकी यात्रा का आयोजन कन्हैया पंडित व नागरिकों के नेतृत्व में किया गया।
साईं पालकी यात्रा में राहुल कसौधान छोटू शर्मा नितिन अंगी यार कन्हैया पंडित हरिओम बबलू सिंह आशुतोष गुप्ता रितिक गुप्ता ऋषभ यश राज जायसवाल महिलाओं में नेहा मीरा रागिनी आयुषी अनीशा लाडो उपस्थित रहे सुरक्षा व्यवस्था में महिला उप निरीक्षक बीना पांडे टाउन इंचार्ज संतोष यादव आज मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here