प्रदेश के बाराबंकी रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी ने खरीदा हेलीकॉप्टर

0
1454
Spread the love

प्रदेश के बाराबंकी रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी ने खरीदा हेलीकॉप्टर

 

बाराबंकी,   प्रदेश का बाराबंकी जिला समृद्धि की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। बाइक और महंगी कारों की खरीदारी के बाद अब लोग हेलीकाप्टर तक की खरीदारी कर रहे हैं। लखनऊ में तैनात एक दारोगा के बेटे चंदन सिंह ने हेलीकाप्टर खरीदकर सपने को साकार किया है। वह एयरोनोटिकल इंजीनियर होने के साथ ही रियल एस्टेट कारोबारी भी हैं। हेलीकाप्टर को न सिर्फ लोग देखने पहुंच रहे हैं बल्कि बधाइयां भी दे रहे हैं।

मूल रूप से बस्ती जिले के हरैया के निवासी चंदन सिंह वर्तमान समय में चिनहट में रहते हैं और जिले में भी रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं। उनके पिता शत्रोहन सिंह लखनऊ में पुलिस विभाग में दारोगा हैं। वहां उनकी न्यायालय में ड्यूटी लगी है। चंदन का कहना है कि उनका सपना था कि उनके पास भी कभी अपना हेलीकाप्टर हो। दो दिन पहले उन्होंने समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर इसकी खरीदारी की है।

हेलीकाप्टर को असेनी के पास अपने रियल स्टेट की जमीन पर बनाए गए हेलीपैड पर उतारा। फोटो इंटरनेट मीडिया पर शेयर होने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। वह इसे मीडिया की सुर्खियां बनने से रोकना चाहते हैं। चंदन का कहना है कि हेलीकाप्टर को वह बिजनेस के सिलसिले से लाए हैं। उन्होंने समस्त प्रक्रिया पूरी की है। दूसरी ओर अभी इसे लीज पर लेने की बात कह रहे हैं।

पिता व परिवारजन खुश : चंदन के हेलीकाप्टर खरीदने से पिता शत्रोहन सिंह खुशी से फूले नहीं समाए। हेलीकाप्टर देखने वालों की भीड़ दो दिन से लग रही है। शहर के मुहल्ला सत्यप्रेमीनगर निवासी डा. बृजेश सिंह कहते हैं कि जिले के युवक ने हेलीकाप्टर खरीदा यह खुशी की बात है। शत्रोहन सिंह कहते हैं कि मंगलवार सुबह पायलट के आने पर उन्होंने पुत्र के हेलीकाप्टर में बैठकर उड़ान भरी थी।

 

 

Aaj ka ujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here