गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी मैजिक, चालक की मौत – 4 महिला समेत 7 घायल

0
430

गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी मैजिक, चालक की मौत
– 4 महिला समेत 7 घायल

मसौधा। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या -प्रयागराज हाईवे पर फसल अनुसंधान केंद्र मसौधा के निकट शिवदासपुर चौराहे के पास बीती आधी रात के आसपास आधा दर्जन से अधिक यात्रियों से भरी मैजिक एकल दिशा में जा रही ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। घटना में मैजिक चालक की इलाज के दौरान सोमवार सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि घटना में 2 महिला समेत पांच लोग घायल हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
मामले में पूरा कलंदर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पंकज सिंह पुत्र साहबदीन सिंह निवासी शांतिपुर थाना पूरा कलंदर अयोध्या अस्थाई रूप से बरम बाबा के पास किराए के मकान में रहते हैं रविवार देर शाम वह अपने स्थानीय घर पूराकलंदर थाना क्षेत्र के शांतिपुर गांव आये हुए थे। कोतवाली नगर क्षेत्र के नाका क्षेत्र स्थित बरम बाबा के पास मकान पर मैजिक गाड़ी से वापस लौट रहे थे। उनकी पुत्री कुमारी मानवी उम्र 3 वर्ष का मुंडन मुंडन कार्यक्रम वापस जाते समय बीती रविवार रात करीब 12बजे शिवदासपुर मोड़ के पास गाड़ी मैजिक गा़ड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई।घटना में प्रदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र बहादुर सिंह उम्र करीब 25 वर्ष , श्रीमती गिरीश सिंह पत्नी सर्वेश सिंह उम्र करीब 50 वर्ष, एवं हेमा सिंह पत्नी सूर्य बहादुर सिंह उम्र करीब 27 वर्ष, डॉली सिंह पत्नी बजरंग सिंह उम्र करीब 28 वर्ष, राजन सिंह पुत्र इंद्र बहादुर सिंह उम्र करीब 19 वर्ष, श्रीमती कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय साहबदीन उम्र करीब 62 वर्ष, सुजल सिंह पुत्र बजरंग सिंह उम्र करीब 7 वर्ष निवासी शांतिपुर थाना पूरा कलंदर अयोध्या एवं चालक धर्मेंद्र गौड़ पुत्र शिवपूजन निवासी अबनपुर थाना पुरा कलंदर अयोध्या उम्र 30 वर्ष घायल हो गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां मैजिक चालक धर्मेंद्र की मृत्यु हो गई। तथा अन्य घायल लोगों का इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर ट्राली का चालक फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पाया गया है घटना के बाबत तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here